मनोरंजन जगत में कई ऐसी जोड़ियां मौजूद हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक पल फैंस के साथ साझा करते नजर आते है। बी-टाउन के इन्हीं मशहूर कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आए दिन कपल गोल्स देते नजर आते हैं। कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आने के बाद भी यह कपल बिंदास होकर अपना रिलेशन एंजॉय करता है। इंटरनेट पर अर्जुन और मलाइका फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते नजर आते हैं। इसी बीच अब हाल ही में सोशल मीडिया पर इस कपल का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है।
Arjun-Malaika: अर्जुन-मलाइका ने 'छैंया-छैंया' पर जमकर लगाए ठुमके, दोनों की केमिस्ट्री ने डांस फ्लोर पर लगाई आग
मनोरंजन जगत में कई ऐसी जोड़ियां मौजूद हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक पल फैंस के साथ साझा करते नजर आते है। बी-टाउन के इन्हीं मशहूर कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आए दिन कपल गोल्स देते नजर आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, यह कपल हाल ही में मशहूर डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की शादी के समारोह में पहुंचा था। यह शादी 28 अगस्त को होने वाली है। हालांकि, इनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी पहले ही शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में बीती रात दोनों डिजाईनर्स ने एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें बी-टाउन के कई कलाकार शामिल हुए। इस पार्टी में हिस्सा लेने के लिए अर्जुन और मलाइका भी पहुंचे। इसी पार्टी से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Koffee With Karan 7: क्या मलाइका संग जल्द शादी करने वाले हैं अर्जुन? जानें करण के इस सवाल पर एक्टर ने क्या कहा
सामने आए इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 'छैयां छैयां' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस करते हुए दोनों कलाकारों का एनर्जी और उनकी बॉन्डिंग देख हर कोई इनका तारीफ कर रहा है। साथ ही इस गाने के हुक स्टेप को एक साथ करते अर्जुन और मलाइका बेहद प्यार लग रहे हैं। उनकी इस खूबसूरत जोड़ा पर अब फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'आई लव दिस मल्ला।' वहीं, एक और सोशल मीडिया यूजर ने दोनों को 'क्यूट' बताया।
पार्टी में शामिल हुई मलाइका इस दौरान आइवरी रंग का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत नजर आईं तो वहीं अर्जुन ब्लैक कुर्ता पायजामा काफी डैशिंग लग रहे थे। मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पैंड करते भी नजर आते हैं। हालांकि, दोनों की शादी के लिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हाल ही में 'कॉफी विद करण 7' पर पहुंचे अर्जुन ने बताया था कि फिलहाल उनका फोकस करियर पर है और वह मलाइका के साथ शादी की कोई योजना नहीं बना रहे हैं।
Social Media: फैशन शो में अर्जुन कपूर को चीयर करती दिखीं मलाइका अरोड़ा, बॉन्डिंग देख फैंस बोले- कपल गोल्स