फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prateik Babbar: अब इस एक्ट्रेस के साथ जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे प्रतीक बब्बर? परिवार भी है राजी

Sat, 27 Aug 2022 12:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Aug 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Raj Babbar Smita Patil son Prateik Babbar dating Baar Baar Dekho fame actress Priya Banerjee after Sanya Sagar
Prateik Babbar - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता प्रतीक बब्बर इन दिनों चर्चा में है। हालांकि, वह अपनी किसी फिल्म या प्रोजेक्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक की जिंदगी में एक हसीना की एंट्री हुई है। सान्या सागर से अलग होने के बाद प्रतीक बब्बर ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। आजकल वह एक नई एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। कौन है वह? आइए जानते हैं...

Raj Babbar Smita Patil son Prateik Babbar dating Baar Baar Dekho fame actress Priya Banerjee after Sanya Sagar
Prateik Babbar - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि प्रतीक बब्बर ने वर्ष 2019 में सान्या सागर के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, एक ही साल बाद इनके बीच फासले बढ़ गए और दोनों की राहें जुदा हो गईं। बता दें कि परिवार और दोस्तों के साथ एक निजी समारोह में शादी करने से पहले ये दोनों कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट करते रहे थे। हालांकि, शादी के बाद इनके बीच आई दूरियों से फैंस को झटका लगा। लेकिन, अब ऐसा लगता है कि दोनों ही सेलेब्स जिंदगी में बहुत आगे बढ़ चुके हैं।

Tere Bajjon: पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं प्रतीक बब्बर, इस म्यूजिक वीडियो में आएंगे नजर
 
 

Raj Babbar Smita Patil son Prateik Babbar dating Baar Baar Dekho fame actress Priya Banerjee after Sanya Sagar
Prateik Babbar-Priya Banerjee - फोटो : सोशल मीडिया

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक बब्बर एक बार फिर प्यार में पड़ गए हैं। इस बार वह फिल्म 'बार बार देखो' की एक अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक बब्बर, अभिनेत्री प्रिया बनर्जी के साथ रोमांस कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों न सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, बल्कि पिछले कुछ वक्त में एक-दूसरे के काफी करीब भी आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों करीब एक साल से लगातार एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म इंडस्ट्री के ही एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी।


Juhi Babbar: शादीशुदा एक्टर पर आया था राज बब्बर की बेटी का दिल, खूबसूरती में अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं जूही

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Babbar Smita Patil son Prateik Babbar dating Baar Baar Dekho fame actress Priya Banerjee after Sanya Sagar
Prateik Babbar - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक पहले ही अपने परिवार में प्रिया के बारे में बता चुके हैं। दोनों साथ में जिम जाते हैं और खबर यह भी है कि दोनों अपने रिश्ते को अभी लो प्रोफाइल ही रखना चाहते हैं। इसकी वजह हैं सान्या। दरअसल,  सान्या के साथ प्रतीक का तलाक अभी हुआ नहीं है, बल्कि प्रोसेस में है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रतीक पिछली बार फिल्म 'बच्चन पांडे' में काम करते नजर आए थे। आपको बता दें कि प्रतीक बब्बर, स्मिता पाटिल और अभिनेता राज बब्बर के बेटे हैं।

Raj Babbar Birthday: स्मिता पाटिल के गुस्से पर फिदा हो गए थे राज बब्बर, जानें किस अंजाम पर पहुंची यह प्रेम कहानी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed