फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Raj: शाहरुख को सपोर्ट कर रहे प्रकाश को लोगों ने कहा 'स्वरा भास्कर', एक्टर ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

Sat, 27 Aug 2022 12:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 27 Aug 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj reacted after social media user call him male version of swara bhaskar he supported shahrukh khan
Swara Bhaskar, Prakash Raj - फोटो : social media

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक दमदार अभिनेता के तौर पर पहचाने जाने वाले एक्टर और राजनेता प्रकाश राज अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता आए दिन सोशल मीडिया पर देश से जुड़े मुद्दों को लेकर भी अपनी राय साझा करते रहते हैं। जिसको लेकर वह कभी ट्रोलिंग का शिकार होते हैं, तो कभी सराहे जाते हैं। ऐसे में पिछले दिनों प्रकाश राज बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान और उनके परिवार को सपोर्ट करने को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इन कमेंट में अभिनेता के लिए एक यूजर ने कुछ ऐसा कमेंट किया, जो उन्हें सम्मान की बात लगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला... 

Prakash Raj reacted after social media user call him male version of swara bhaskar he supported shahrukh khan
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने किया शाहरुख का समर्थन
बॉलीवुड के सिंघम (अजय देवगन) को अपनी खतरनाक मंसूबों से परेशान करने वाले प्रकाश राज ने पिछले दिनों एक  ट्वीट  को रिट्वीट किया था, जिसमें शाहरुख की फैमिली के 'हैरेसमेंट' पर सवाल उठाया गया था। प्रकाश राज ने ट्वीट कर लिखा था, 'लोग शाहरुख और उनके परिवार को इस तरह कैसे प्रताड़ित कर सकते हैं, खान परिवार को कैसे आघात पहुंचा सकते हैं। खान परिवार तो देश और उसके लोगों को दशकों से प्यार और खुशी दे रहे हैं।' इसके बाद से ही प्रकाश राज सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। 

Prakash Raj reacted after social media user call him male version of swara bhaskar he supported shahrukh khan
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

नेटिजन्स ने प्रकाश को बुलाया स्वरा का मेल वर्जन
ऐसे में अभिनेता के ट्वीट पर एक यूजर ने यह कहते हुए उन पर कटाक्ष करने की कोशिश की, 'भले तुम्हें दिखाई दें या नहीं, लेकिन ये ट्वीट एक कौड़ी का भी नहीं है। तुम स्वरा भास्कर के मेल वर्जन हो।'  इस पर प्रकाश राज ने रिप्लाई किया है। वहीं स्वरा भास्कर ने भी रिएक्ट किया है। दरअसल, प्रकाश राज को स्वरा भास्कर का मेल वर्जन इसलिए बुलाया जा रहा है क्योंकि स्वरा अक्सर बॉलीवुड एक्टर्स को खुलकर सपोर्ट करती हैं और इतना ही नहीं अभिनेत्री हमेशा नेटिजन्स को आड़े हाथों लेते हुए उनके खिलाफ अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखती हैं। वह विवादित शख्सियत को भी सपोर्ट करने से पीछे नहीं हटती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj reacted after social media user call him male version of swara bhaskar he supported shahrukh khan
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

प्रकाश राज ने दिया करारा जवाब
जहां यूजर ने प्रकाश राज पर कटाक्ष करने के लिए उन्हें स्वरा भास्कर के नाम से बुलाया था, वहीं अभिनेता ने इसे तंज की बजाय तारीफ समझकर बड़ा मजेदार रिप्लाई किया। प्रकाश राज ने ट्विटर यूजर को करारा जवाब देते हुए कहा कि 'स्वरा से तुलना होना उनके लिए सम्मान की बात है।' वहीं स्वरा भास्कर ने भी इसको लेकर अपनी राय व्यक्त की है। अभिनेत्री ने प्रकाश राज के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'सर..सर..सर..!! आप, आप हैं...बेस्ट वर्जन एवर।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed