फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayan Mukerji Exclusive: ‘ब्रह्मास्त्र’ सोचते ही ये फिल्म बंद करना चाहते थे अयान, बिग बी का जताया दिल से आभार

Sat, 27 Aug 2022 12:12 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:12 PM IST
सार

हर गुजरते दिन के साथ निर्देशक अयान मुखर्जी की बेचैनी बढ़ती जा रही है। अपनी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में वह सनातन संस्कृति को आज की पीढ़ी में प्रचारित करने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Film Director Ayan Mukerji Exclusive Interview Brahmastra Ranbir Kapoor Alia Amitabh Bachchan Nagarjuna
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हर गुजरते दिन के साथ निर्देशक अयान मुखर्जी की बेचैनी बढ़ती जा रही है। अपनी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में वह सनातन संस्कृति को आज की पीढ़ी में प्रचारित करने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं। उनके करीबी मित्र रणबीर कपूर फिल्म में शिवा की भूमिका में हैं। अयान ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को बनाने का सपना कोई 11 साल पहले देखा था। उनकी पिछली फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को रिलीज हुए भी नौ साल हो चुके हैं। बीते एक दशक से इस फिल्म को दिन रात जीते रहे अयान ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज से पहले ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल से ये एक्सक्लूसिव मुलाकात की।

Film Director Ayan Mukerji Exclusive Interview Brahmastra Ranbir Kapoor Alia Amitabh Bachchan Nagarjuna
ब्रह्मास्त्र के सेट पर नागार्जुन के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अयान, आपने अपने जीवन के 10 वर्ष इस फिल्म को यहां तक लाने में लगाए हैं। हमें बताइए कि इस फिल्म का विचार आपके मन में पहली बार कब और कैसे आया?

हमारा परिवार शुरू से बहुत धार्मिक रहा है। देवी देवताओं से मेरा लगाव बचपन से है। तो एक तरफ मन में ये सब था और दूसरी तरफ मैं बड़ा हो रहा था हॉलीवुड की फंतासी फिल्में देखकर। उनकी तकनीक, उनकी विलक्षण कहानियां देखकर मैं हतप्रभ रह जाता। मेरा इरादा था कि भारतीय सिनेमा में भी कुछ ऐसा किया जाए जो पहले कभी न हुआ हो। लेकिन, मैं चाहता था कि इस फिल्म की बुनियाद भारतीय अध्यात्म होना चाहिए। मैं तो हैरान इस बात पर था कि ऐसा अब तक किसी ने किया क्यों नहीं? भारतीय जीवन दर्शन की जो गहराई है, वही मेरी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का मूल विचार है।

Film Director Ayan Mukerji Exclusive Interview Brahmastra Ranbir Kapoor Alia Amitabh Bachchan Nagarjuna
अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

और ये बात कोई 10 साल पहले की है?

सच कहें तो 11 साल पहले की। साल 2011 में पहली बार मुझे ‘ब्रह्मास्त्र’ अपनी कल्पनाओं में आकार लेती दिखाई दी। कुछ चित्र मेरी कल्पना से जागे। लेकिन यह विचार बहुत धुंधला सा था। मैं ‘हैरी पॉटर’ और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी फिल्मों से प्रेरित हो रहा था और तभी मेरे विचारों ने कागजों पर उतरना शुरू किया। मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि भारतीय पौराणिक कथाओं को आज की पीढ़ी के हिसाब से बनाने का मुझे इस फिल्म में मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Director Ayan Mukerji Exclusive Interview Brahmastra Ranbir Kapoor Alia Amitabh Bachchan Nagarjuna
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ब्रह्मास्त्र के बारे में विदित है कि ये एक बार चल जाए तो फिर खाली लौटकर नहीं आता। आपको इसकी शक्ति का भान रहा ये फिल्म बनाते समय?

ये उन दिनों की बात है जब मैं ‘ये जवानी है दीवानी’ बना रहा था। जैसे ही मेरे मन मे ये विचार आया, मैंने रणबीर कपूर के साथ इसे फोन पर साझा किया। मैं इतना उत्तेजित था इस विचार को लेकर कि मैंने रणबीर से कहा कि ये जो फिल्म हम बना रहे हैं, उसे बंद करते हैं और ये फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ शुरू करते हैं। शायद ये हमारे विचारों की शक्ति ही है जो इस फिल्म को पर्दे तक लेकर आई है। रणबीर ने मुझे तब शांत किया। हमने ‘ये जवानी है दीवानी’ बनाई। मैं मानता हूं कि इस फिल्म की कामयाबी ने ही मुझे फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को बनाने का मौका दिया।

विज्ञापन
Film Director Ayan Mukerji Exclusive Interview Brahmastra Ranbir Kapoor Alia Amitabh Bachchan Nagarjuna
रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीते एक दशक में सिनेमा की तकनीक ने जो विकास किया है, उससे भी आपको अपने विचार को परदे पर उतारने में काफी मदद मिली होगी?

बिल्कुल सही कह रहे हैं आप। मैं सच कहूं तो इस फिल्म को दर्शनीय और आकर्षक बनाने के लिए मैं पूरी दुनिया में भटका हूं। जो तकनीक और जो दृश्य हमने इस फिल्म के लिए तैयार किए हैं, वे शायद ही अब तक किसी भारतीय फिल्म में देखे गए हों। हमारे यहां अभी सिनेमा की तकनीक उतनी विकसित नहीं है। हॉलीवुड में ये फिल्म शायद बहुत जल्दी बन जाती लेकिन यहां मेहनत बहुत करनी पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed