फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupam Kher: अनुराग कश्यप के GST कमेंट पर भड़के अनुपम खेर, कहा- देश उन्हें बोलने की आजादी देता है, और वह..

Sat, 27 Aug 2022 12:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 27 Aug 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher reacts to Anurag Kashyap Comment on GST & Bollywood films failing at box office in front of south
अनुराग कश्यप-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

'अनुराग कश्यप क्या सोचते हैं, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।'...यह बात किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने कही है। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों के फेल होने का ठिकरा जीएसटी पर फोड़ते हुए अनुराग कश्यप ने कहा था, 'लोग पनीर पर जीएसटी दे रहे हैं, खाने पर टैक्स दे रहे हैं तो उनके पास फिल्म देखने के लिए पैसे ही नहीं बच रहे हैं, इसलिए फिल्में नहीं चल रही हैं।' अब अनुराग कश्यप के इस बयान पर अनुपम खेर भड़क गए हैं। 

Anupam Kher reacts to Anurag Kashyap Comment on GST & Bollywood films failing at box office in front of south
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान जब अनुपम खेर से अनुराग कश्यप के जीएसटी कमेंट पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद अभिनेता ने अनुराग कश्यप पर तंज कसते हुए कहा, "मैं इस सवाल का जवाब देकर उनके बयान को वैध क्यों बनाऊं? मेरे लिए यह महत्वपूर्ण नहीं है कि वह क्या सोचते हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है कि वे क्या मानते हैं। यह देश उन्हें बोलने की पूरी आजादी देता है, और वह इसका अभ्यास करते हैं। लेकिन वह गलत हैं।"

Anupam Kher reacts to Anurag Kashyap Comment on GST & Bollywood films failing at box office in front of south
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आगे कहते हैं, "आजकल आपको हवाई जहाज का टिकट नहीं मिल रहा, आप अच्छी फिल्मों के लिए टिकट नहीं खरीद सकते क्योंकि हॉल खचाखच भरे हैं। मॉल और पांच सितारा होटल लोगों से भरे हुए हैं। पार्किंग स्थल भरे हुए हैं, सड़कें जाम हैं। उसका मतलब यह है कि लोगों के पास पैसा नहीं है? मुझे लगता है कि लोग अब सिर्फ समझदारी से खर्च कर रहे हैं। लोग अच्छा कंटेंट देखना चाहते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher reacts to Anurag Kashyap Comment on GST & Bollywood films failing at box office in front of south
अनुराग कश्यप-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी कहा किया कि मुझे नहीं लगता कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री 'डूब' रही है, मेरा मानना है कि अनुराग जी को अपने दृष्टिकोण में बदलाव करना चाहिए। अब लोग अच्छा कंटेंट देखना चाहते हैं। कोराेना महामारी के दौरान लोगों को अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने को मिला और इतने सारे विकल्पों की वजह से उनका दृष्टिकोण बदल गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed