{"_id":"5d11d90c8ebc3e13022919cb","slug":"arjun-kapoor-malaika-arora-off-for-newyork-vacation-spotted-at-mumbai-aiport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे से पहले मलाइका के साथ न्यूयॉर्क रवाना हुए अर्जुन कपूर, एयरपोर्ट की शान बनीं दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे से पहले मलाइका के साथ न्यूयॉर्क रवाना हुए अर्जुन कपूर, एयरपोर्ट की शान बनीं दीपिका पादुकोण
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 25 Jun 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika and Arjun
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी जगत की इंटरनेट पर हरदम वायरल रहने वाली जोड़ी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, जब जब मायानगरी में एक साथ स्पॉट किए जाते हैं, खबरें बन जाती हैं। साथ ही साथ एक बार फिर इनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं होने लगती हैं। आज सुबह सुबह भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला, दोनों फिर एक साथ मायानगरी के एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।
2 of 5
Malaika and Arjun
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दोनों के एक साथ स्पॉट किए जाने के तुरंत बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और तरह तरह की खबरें आने लगीं। दरअसल, इस बार दोनों एक साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हुए हैं।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
पिछली बार भी जब दोनों एक साथ मालदीव में छुट्टी के लिए गए थे, तब भी इन खबरों ने सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इस बार इस छुट्टी का कारण अर्जुन कपूर का जन्मदिन हो सकता है, जो की 26 जून को है। इनके अनोखे स्टाइल पर गौर करें तो दोनों ही यहां कैजुअल और टुरिस्ट मूड में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इन दोनों के बाद यहां पर फिल्मी जगत की सबसे टॉप पर चल रही अभिनेत्री दीपिका का भी आना हुआ। दीपिका के आते ही सभी की नजरें इन्हीं पर ही टिकी रहीं। सिल्वर पैंट्स पहने दीपिका ने इन तस्वीरों को भी अपनी चमक से जगमगा दिया है। साथ में उनके यह व्हाइट डिजाइनर टॉप और कानों में चमचमाते झुमके दीपिका के इस आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : amar ujala mumbai
कुछ दिनों अपने बैंगलूरू वाले घर पर परिवार संग समय बिताकर वापस लौटी हैं दीपिका। वहीं कुछ दिनों पहले ही दीपिका अपनी फिल्म छपाक और पति रणवीर सिंह की फिल्म '83' की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।