अर्जुन कपूर हाल में ही रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही है। फिल्म में वह अजय देवगन, अक्षय कुमार और उनके दोस्त रणवीर सिंह समेत कई अन्य कलाकारों के साथ नजर आए हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने अपने दोस्त और सह-कलाकार रणवीर सिंह के बारे में दिल की बातें साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की जोड़ी की भी तारीफ करते हुए दोनों के मजबूत व्यक्तिगत और पेशेवर संबंधों का जिक्र किया है।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह के साथ अपनी दोस्ती पर की बात, बताया दोनों के बीच अब तक कैसे रहे संबंध
Arjun Kapoor talk about Ranveer Singh: अर्जुन कपूर ने हाल में ही रणवीर सिंह के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बातें की हैं। इस दौरान उन्होंने रणवीर और दीपिका की जोड़ी को भी शानदार बताया है और एक पति के रूप में रणवीर को अद्भुत कहा है। जानिए और क्या कुछ कहा अर्जुन ने रणवीर और अपनी दोस्ती पर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह के साथ अपनी दोस्ती को बताया मजबूत
रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए, अर्जुन ने कहा कि फिल्म गुंडे में पहली बार साथ काम करने के बाद से उनका रिश्ता हमेशा ही मजबूत बना रहा है। अभिनेता ने कहा कि व्यस्त शेड्यूल के कारण कभी-कभी शारीरिक दूरी के बावजूद, दोनों हमेशा संपर्क में रहते हैं और उनकी दोस्ती मजबूत बनी हुई है। अर्जुन ने कहा, "हम कई दिनों तक एक-दूसरे से नहीं मिल पाते हैं, लेकिन मैं उनसे से बहुत प्यार करता हूं। मैं उनके काम और मेरे साथ उनके व्यवहार का भी बहुत सम्मान करता हूं।"
अर्जुन ने दीपिका-रणवीर की जोड़ी को बताया शानदार
अर्जुन ने दीपिका के समर्पित पति के रूप में भी रणवीर सिंह की भूमिका की प्रशंसा की है। उन्होंने इसे अद्भुत बताते हुए रणवीर और दीपिका के बीच गहरे बंधन को स्वीकार किया और दोनों को शानदार जोड़ी बताया। हाल ही में, इस जोड़े ने अपने जीवन में अपनी पहली संतान, दुआ नाम की एक बच्ची का स्वागत किया है। अर्जुन ने इस जोड़े को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा, "अब उनके पास एक बच्चा है और वे हमेशा खुश रहेंगे और मैं प्रार्थना करता हूं कि दुनिया की सारी खुशियां उन तक पहुंचें।"
शोभिता से कैसे हुई नागा चैतन्य की मुलाकात? नागार्जुन ने किया खुलासा
दोनों कलाकार सार्वजनिक तौर पर जाहिर करते हैं अपनी दोस्ती
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के बीच घनिष्ठ और मजबूत दोस्ती है, जो अक्सर सार्वजनिक रूप से अपनी दोस्ती को प्रदर्शित भी करते हैं। दोनों को अक्सर सोशल मीडिया और इंटरव्यू में हल्की-फुल्की बातें करते हुए देखा गया है। अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन में एक साथ देखा गया, जिसमें दीपिका भी लेडी सिंघम यानी शक्ति शेट्टी के किरदार में दिखाई दीं।
Abhishek Bachchan: सुजीत सरकार को दिखी अभिषेक में जया बच्चन की झलक, बताए 'आई वॉन्ट टू टॉक' की शूटिंग के अनुभव
अर्जुन-रणवीर का वर्क फ्रंट
बात करें इनके वर्क फ्रंट की, तो सिंघम अगेन के बाद अर्जुन कपूर, अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित नो एंट्री 2 के लिए वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त की शूटिंग दिसंबर 2024 में शुरू होगी, जिसे साल 2025 में रिलीज करने की तैयारी है। वहीं, रणवीर सिंह निर्देशक आदित्य धर के साथ अपनी अनाम प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग अभिनेता फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
IFFI GOA 2024: देसी ओटीटी ‘वेव्स’ ने पैदा कर दी मनोरंजन की लहर, समझिए कि क्या क्या मुफ्त मिलने वाला है...