अर्जुन कपूर कपूर इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए हैं। ढेर सारे सितारों वाली इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने 'डेंजर लंका' का रोल निभाया है। वे खलनायक की भूमिका में हैं। करीब 350 रुपये बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर रही है। इस बीच अर्जुन कपूर अपने किरदार की भरपूर चर्चा कर रहे हैं। अपने लिए प्रचार की सारी जिम्मेदारी उन्होंने उठा ली है और हर पैंतरा आजमा रहे हैं। उनका हालिया पोस्ट इसका सूबत दे रहा है।
Arjun Kapoor: चुन चुन कर निशाने ढूंढ रहे अर्जुन, डेंजर लंका से लेकर परमा तक का खुद ही कर रहे प्रचार
प्रशंसा-सराहना का नियम है कि ये तभी अच्छी लगती है, जब दूसरे करें। लेकिन, कहा ये भी जाता है कि अगर कोई आपकी तारीफ न करे तो खुद अपने लिए तालियां बजा लेनी चाहिए। हालांकि, नियम तो इसके लिए भी है, लेकिन उसे पूरा समझे बिना ही अर्जुन कपूर ने अपनी तारीफ खुद करनी शुरू कर दी है। आइए समझते हैं पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद करने बैठ गए अपनी तारीफ
अर्जुन कपूर ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें वे अपने मुंह मिया मिट्ठू बनते दिखे हैं। अभिनेता ने 'सिंघम अगेन' के अपने किरदार 'डेंजर लंका' का पोस्ट साझा किया है। इसके साथ ही अपनी डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' (2012) के किरदार ठग 'परमा' के किरदार की झलक भी दिखाई है। अर्जुन कपूर ने इस सिलसिले में कई तस्वीरें साझा की हैं और सभी तस्वीरें मीम पेज से उठाई हुई हैं।
मीम्स पेज से उठाईं तारीफों वाली पोस्ट
पहली तस्वीर में अर्जुन 'डेंजर लंका' वाले गेटअप में हैं, इस पर लिखा है, 'ये बंदा अब तक कहां था?' वहीं, दूसरी तस्वीर में उनके 'परमा' और 'डेंजर लंका' दोनों किरदारों की झलक है। इस पर लिखा है, 'परमा से डेंजर लंका तक अर्जुन कपूर ने एक लंबा रास्ता तय किया है'। परमा वाली तस्वीर पर लिखा है, 'अर्जुन कपूर' और डेंजर लंका वाली पर लिखा है, 'अर्जुन कपूर 2.0'। इसके अलावा और भी कई तस्वीरें हैं, जिनमें अर्जुन कपूर की तारीफ की जा रही है।
अर्जुन ने जताया आभार
इस पोस्ट के साथ अर्जुन कपूर ने एक लंबा कैप्शन लिखा है। अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'यकीन ने करने वालों को यकीन करने तक बदलना है! हर सवाल और संदेह ने मुझे और ज्यादा मेहनत करने को प्रेरित किया है। पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करने के लिए बढ़ावा दिया है। वे लोग जिन्होंने मेरा हौसला तब भी बढ़ाया और आज भी यकीन करते हैं उन सभी का शुक्रिया। आप सभी का प्यार और सहयोग ही मेरी ताकत है। जिन लोगों ने मुझ पर शक किया, उनका भी शुक्रिया मुझे प्रेरित करने के लिए। अब तक की यात्रा कैसी रही है? ऐसा लगता है जैसे मेरा एक बार फिर डेब्यू हुआ है और मुझे अभी लंबा रास्ता तय करना है। हर कदम, हर सबक, प्यार हर चीज के लिए आपका आभारी हूं'।
Love And War: तस्वीर में एक साथ नजर आए रणबीर-विक्की, क्या लव एंड वॉर में इस डैशिंग लुक में नजर आएंगे दोनों?
यूजर्स कर रहे ट्रोल
अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के तमाम लोग भी रिएक्शन दे रहे हैं। भूमि पेडनेकर और बाबिल खान ने तारीफ की है। वहीं, अभिनेता के फैंस भी खुश हैं। लेकिन, कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'सभी मीम पेज को एक एक खोखा दिया है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'पूरी फिल्म में तो ऐसा कुछ नहीं दिखा'।
संबंधित वीडियो