फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्चुअल डेट से अर्जुन कपूर ने इकट्ठा किया फंड, 300 मजदूरों के परिवार को मुहैया करवाएंगे खाना

Thu, 16 Apr 2020 11:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 16 Apr 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor raise fund with virtual date and feed 300 families of   daily wage earners for a month
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला ने हाल ही में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। अर्जुन कपूर ने अपने फैंस से वीडियो कॉल करके कोरोना वायरस की मार झेल रहे दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों के लिए फंड जुटाया है। इस फंड से आये रुपयों से उन्होंने 300 दिहाड़ी मजदूरों के परिवार को एक महीने के लिए खाना उपलब्ध करवाने का फैसला किया है।

Arjun Kapoor raise fund with virtual date and feed 300 families of   daily wage earners for a month
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram

बीते दिनों अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की परेशानी को बताया था। उन्होंने कहा था कि, 'हमारे देश में लोगों का एक तबका ऐसा है जिनकी इस संकट में आजीविका ही चली गई है। इस स्थिति में उन्हें अपना और परिवार का पेट भरने के लिए मदद की सख्त जरूरी है। मैं खास तौर पर उन दिहाड़ी मजदूरों की बात कर रहा हूं जो सड़कों पर चाट की दुकान लगाते हैं, निर्माण कार्य का हिस्सा होते हैं इसके साथ ही कुली, धोबी, रिक्शा चलाने वाले और इस तरह के ढेरों लोग हैं। लॉकडाउन के चलते वे घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं जिससे उनकी कमाई पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। '

Arjun Kapoor raise fund with virtual date and feed 300 families of   daily wage earners for a month
arjun kapoor - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, 'कुछ समाज सेवी संस्थाओं (गिवइंडिया, फैनकाइंड) के साथ मिलकर मैं ऐसे जरूरतमंद मजदूरों को कुछ धनराशि उपलब्ध कराकर मदद करूंगा। ऐसे 60 हजार लोगों की पहचान की गई है जिन्हें मदद की जरूरत है। हम सभी मिलकर ऑनलाइन माध्यम से भी इनकी मदद कर सकते हैं।' मदद करने वाले लोगों में से पांच लकी विजेताओं को अर्जुन कपूर के साथ वर्चुअल डेट पर जाने का मौका मिलेगा। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It was great chatting with you all @dishanaik10 @himanshubindal1 @realchhavi @tyneeneety @purvi_goyal @give_india @fankindofficial @anshulakapoor

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor raise fund with virtual date and feed 300 families of   daily wage earners for a month
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

इस बारे में अर्जुन ने कहा था, 'पहले से उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जो इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए आगे आ रहे हैं। मैं 11 अप्रैल को वीडियो चैट के जरिए पांच लकी विनर्स से मिलूंगा, थोड़ी हंसी मजाक करूंगा और हम साथ में खाना खाएंगे।' अब 11 अप्रैल को उन्होंने उन पांच विर्नस के साथ वीडियो चैट किया। इस वीडियो चैट का वीडियो अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor raise fund with virtual date and feed 300 families of   daily wage earners for a month
arjun kapoor - फोटो : social media

इस वीडियो के जरिए अर्जुन कपूर ने चैट करने वाले पांच विनर्स का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए चिंता व्यक्त की। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद बहन अंशुला के गैरसरकारी संगठन फैनकाइंड और गिवइंडिया के जरिए कर रहे हैं। वह इसके जरिए 300 मजदूर परिवार को खाना मुहैया करवाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed