हाल ही में मुरादाबाद के एक इलाके में कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम पर उस समय जानलेवा हमला किया जब वह इलाके में कोरोना वायरस की जांच करने के लिए पहुंचे। कोरोना की जांच करने गई टीम पर लोगों ने पथराव किया। साथ ही पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस के साथ तोड़-फोड़ भी की। यह घटना सामने आते ही हर कोई हमलावरों की आचोलना कर रहा है। अभिनेता सलमान खान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को ऐसा न करने की अपील की। सलमान खान के बाद अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
डॉक्टर्स पर हमला करने वालों पर सलमान के बाद अब अनुपम खेर ने जताया दुख, कहा- 'खून से सना चेहरा देखकर..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने मुरादाबाद में डॉक्टर और पुलिसकर्मियों में पर हुए हमले पर सोशल मीडिया पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने इस मामले में चुप रहने वालों के लिए तकलीफदेह बताया है। इस घटना के बारे में जिक्र करते हुए अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, 'डॉक्टर्स पर कुछ लोगों को हमला करते हुए देखता हूं तो अफसोस भी होता है और बेहद गुस्सा भी आता है। जो हमारी जान बचाता है हम उसकी जान के दुश्मन कैसे हो सकते हैं।
अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'मुरादाबाद के डॉक्टर का खून से सना चेहरा देखकर बहुत तकलीफ हुई। उससे भी ज़्यादा तकलीफदेह है कुछ खास लोगों की खामोशी!' सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और अनुपम खेर के फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनसे पहले अभिनेता सलमान खान ने डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर सख्त टिप्पणी की।
डॉक्टर्स पर कुछ लोगों को हमला करते हुए देखता हूँ तो अफ़सोस भी होता है और बेहद ग़ुस्सा भी आता है।जो हमारी जान बचाता है हम उसकी जान के दुश्मन कैसे हो सकते हैं।#मुरादाबाद के डॉक्टर का खून से सना चेहरा देखकर बहुत तक़लीफ हुई।उससे भी ज़्यादा तकलीफ़देह है कुछ ख़ास लोगों की ख़ामोशी!😳
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि अब असल जिंदगी का बिग बॉस शुरू हो गया है। जब शुरुआत में कोरोना हमारे देश में आया था तो नॉर्मल फ्लू की तरह लगा था लेकिन लॉकडाउन के बाद स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस और डॉक्टर्स पर हमले करने वालों पर सलमान खान ने फटकार लगाते हुए कहा कि, डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी आपके चेकअप के लिए आ रहे हैं आप उनपर पत्थर बरसा रहे हैं।
सलमान खान ने आगे कहा कि, आइसोलेशन से संक्रमित भागे जा रहे हैं। कुछ लोगों को लग रहा कि उन्हें कोरोना नहीं होगा लेकिन चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी फैली जा रही है। हर बात के दो पहलू होते हैं। इस बात के भी हैं, एक ये कि हम सब रहे, दूसरे ये कि कोई न रहे। ऐसी नौबत न आ जाए कि आपको समझाने के लिए मिलिट्री सेना बुलानी पड़े।
गौरतलब है कि मुरादाबाद के हॉटस्पॉट इलाके नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सात महिलाएं शामिल हैं।
पढ़ें: जल्द मां बनने वाली हैं शेफाली जरीवाला, कहा- 'सनी लियोनी से मिली बड़ी सीख'