{"_id":"610fa32e8ebc3e70d14278e4","slug":"arjun-kapoor-reacts-on-reports-comparing-his-and-malaika-arora-wealth-called-shameful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: मलाइका अरोड़ा संग अपनी संपत्ति की तुलना पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- 2021 में भी ऐसा होता है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शर्मनाक: मलाइका अरोड़ा संग अपनी संपत्ति की तुलना पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- 2021 में भी ऐसा होता है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 08 Aug 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका ने दुनिया के सामने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। मलाइका ने बीते साल अर्जुन के साथ तस्वीर साझा करके ये बता दिया था कि वो अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इन दोनों की आलोचना की तो कुछ लोगों ने इनके प्यार को अपना सहयोग दिया। आलोचनाओं का भी इनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा और ये दोनों अक्सर साथ दिखाई देते हैं।
इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मलाइका अर्जुन से ज्यादा पैसा कमाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका की कुल कमाई 100 करोड़ है जो कि वह फिल्मों में एक आइटम नंबर और रियलिटी शोज में जज बनकर कर लेती हैं। वहीं मलाइका के मुकाबले अर्जुन कपूर की कुल कमाई 88 करोड़ रुपये है। इस बात पर अर्जुन कपूर ने नाराजगी जताई है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा लगभग 20 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्में, ब्रांड्स इंडोर्समेंट्स और टीवी शोज किए हैं इसलिए उनकी तुलना अर्जुन कपूर से करना काफी हद तक सही भी नहीं है। वहीं एक रिपोर्ट की हेडलाइन देखकर अर्जुन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने लिखा, '2021 में ऐसी हेडलाइन पढ़ना बेहद दुखद और शर्मनाक है। बिल्कुल, वह अच्छा कमाती हैं और उन्होंने सालों इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत की है। जिसकी तुलना किसी से नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं।'
3 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
हालांकि बाद में अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था लेकिन तब तक यह पोस्ट वायरल हो चुका था। वहीं बात मलाइका अरोड़ा की करें तो वह सालों से फिल्म इडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और अब टेलीविजन होस्ट और जज के रूप में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो ये देखकर काफी खुश होते हैं कि मलाइका कितनी स्वाभिमानी और गरिमामयी हैं। जिस तरह से उन्होंने 20 साल की उम्र में काम शुरू किया और आज तक कर रही हैं। वह अपनी एक स्वतंत्र पहचान रखती हैं। मैंने कभी उन्हें शिकायत करते नहीं देखा ना कभी नकारात्मकता फैलाते देखा। वो हमेशा ही अपने काम को बोलने देती हैं और ऐसी जिंदगी जीती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिले। मैं उनसे हर दिन कुछ ना कुछ सीखता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका और अर्जुन के फैंस को दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि शादी की बात पर दोनों अब तक खामोश ही रहते हैं। काफी समय पहले यह अफवाह भी सामने आई थी कि दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन कोरोनावायरस के चलते ऐसा नहीं हुआ। फैंस को इंतजार है कि अब दोनों साल 2021 में शादी के बंधन में बंधते हैं या नहीं। दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।