एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में केवल सोनम ही नहीं उनके चचेरे भाई अर्जुन कपूर भला कैसे पीछे रह जाते। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर सोनम के लिए एक इमोशनल मैसेज किया, साथ ही बचपन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
कपूर खानदान से जुड़े दोनों बच्चे आज बन चुके हैं स्टार, भाई ने लिखा बहना के लिए प्यारा सा मैसेज
अर्जुन कपूर ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं बचपन से सोनम कपूर का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहा हूं जबकि वो कैमरे की ओर सीधे देख रही है मेरी ओर नहीं। मेरी जिंदगी में सोनम हमेशा ऐसी पहली लड़की है जिसके साथ बाहर घूमना फिरना पसंद है।'
Me trying to get this Ladki's attention since childhood & her finally noticing then looking straight at the camera & not me !!! @sonamakapoor from the time I remember u will always be the first ladki in my life that I loved hanging out with... (1/2) pic.twitter.com/9vzt1l57Pm
अर्जुन कपूर ने आगे लिखा कि 'सोनम और अनिल कपूर पर मुझे गर्व है जिन्होंने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म की स्क्रिप्ट चुनीं। आप साहसी और खूबसूरत हैं। आपकी जैसी बहन पाने पर मुझे गर्व है। दिल से बच्ची रहो, जैसी आप हैं और फिल्म रिलीज के लिए शुभकामनाएं।'
so proud of u & @AnilKapoor for going out on a limb & choosing a script u believed in beyond the perceptions of the world. U r courageous & beautiful. Proud to have a sister like you. Stay the child at heart that you are & all the best for 1st feb.#EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga (2/2)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी समलैंगिक संबंधों पर आधारित है। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की ही हिट फिल्म 1942 ए लव स्टोरी के पॉपुलर गाने से लिया गया है।
फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर के अलावा राजकुमार राव लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा धर ने किया है। 1 फरवरी को ये फिल्म रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि महीने की शुरुआत में दर्शकों को बेहतरीन फिल्म देखने को मिलेगी।

कमेंट
कमेंट X