सब्सक्राइब करें

मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बॉलीवुड सितारों ने यूं दी सांत्वना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 May 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
arjun kapoor share video getting emotional on mothers day
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे। वो अक्सर सोशल मीडिया पर मां के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बीते दिन मदर्स डे पर जब दूसरे कई सितारे मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहे थे तो अर्जुन को भी अपनी मां की बहुत याद आई। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की हैं।

Trending Videos
arjun kapoor share video getting emotional on mothers day
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में अर्जुन कपूर कहते हैं कि 'सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं लेकिन मेरे लिए बहुत अजीब दिन था। आप सभी समझ ही सकते हैं। ये देखकर अच्छा लगा कि बहुत से लोग मां के प्रति प्यार जता रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor share video getting emotional on mothers day
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन आगे कहते हैं कि 'बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन की वजह से अपने माता-पिता से दूर हैं। मैं बस सभी को यही कहना चाहता हूं कि अपनी मां और पैरेंट्स का फोन उठाया करो। जब वो आपसे बात करना चाहें तो बात किया करो। उन्हें आई लव यू बोलो। उन्हें खुद को गले लगाने दिया करो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rambling my thoughts out loud. Don’t mind but thoda ajeeb emotional type Sunday tha. Lockdown I can handle lekin Mother’s Day & lockdown together thoda zyada ho gaya yaar... emotions ko system se bahar nikalte hue, Happy Mother’s Day to all the amazing souls out there. Most importantly Happy Mother’s Day Mom miss you always & forever.

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

arjun kapoor share video getting emotional on mothers day
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा- 'माइंड मत करिएगा थोडा़ अजीब भावुक किस्म का रविवार था। लॉकडाउन में तो मैंने संभाल लिया लेकिन मदर्स डे और फिर लॉकडाउन दोनों साथ में थोड़ा ज्यादा हो गया यार। भावनाओं को सिस्टम से बाहर निकलते हुए। मां मैं हमेशा आपको याद करता हूं।'

विज्ञापन
arjun kapoor share video getting emotional on mothers day
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर के इस भावुक वीडियो पर कई सितारों ने कमेंट्स किए। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लिखा- 'ढेर सारा प्यार अर्जुन।' कृति सेनन लिखती हैं कि 'तुम्हें दूर से ही गले लगा लिया। उम्मीद है ये जल्दी तुम तक पहुंचेगा क्योंकि ट्रैफिक भी नहीं है।' अपारशक्ति खुराना ने लिखा- 'पाजी लव यू, बिग टाइट हग।' वहीं कटरीना कैफ ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। बता दें कि अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर अब इस दुनिया में नहीं है। 

47 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म जंजीर, 'विजय' बनकर अमिताभ बच्चन ने जीता था दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed