टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी लॉकडाउन में अपने पति शलभ डांग और बच्चों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। हाल ही अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया जिसमें उनके पति और बच्चे पानी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद से ही काम्या पंजाबी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
पानी बर्बाद करने को लेकर ट्रोल हुईं काम्या पंजाबी, अभिनेत्री ने करारा जवाब देकर की बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर्स उनपर पानी बर्बाद करने का आरोप लगाकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- इस तरह पानी को बर्बाद मत करो। इसे बचाओ। एक अन्य ने लिखा- ये पानी से खेलने का समय नहीं है। जल ही जीवन है, इसे बचाएं। एक यूजर ने लिखा, 'लोग पानी की कमी के कारण मर रहे हैं। कुछ तो जिम्मेदारी दिखाओ।'
इसके बाद काम्या पंजाबी ने भी ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा- भाइयों और बहनों, दो बाल्टी पानी में दो बच्चों और गाड़ी ने नहा लिया। अब करो हिसाब ये नुकसान हुआ या बचत हुई? हिसाब आए ना आए, एक काम जरूर कर लेना। घर पर बैठना और देश को बचाना। नमस्ते।'
A post shared by Kamya Shalabh Dang (@panjabikamya) on
बता दें अभी कुछ दिन पहले ही काम्या पंजाबी अपने पति शलभ डांग के साथ डिनर डेट एन्जॉय करती दिखी थीं। काम्या और शलभ की ये तस्वीर उनके घर की थी। तस्वीर में पीछे का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा था। साथ ही ये दोनों सितारे एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए दिखाई दे रहे थे। काम्या और शलभ की शादी इस साल 10 फरवरी को हुई है।
पढ़ें- सलमान ने दिखाई फिल्म इंडस्ट्री को राह, खुद बने डायरेक्टर, दो लोगों से ज्यादा की जरूरत नहीं पड़ी
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) और शलभ डांग (Shalabh Dang) ने शादी के बाद 11 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। हालांकि इस मौके पर सबकी निगाहें काम्या और शलभ पर ही रही थीं। इस खास दिन पर काम्या नई दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।