{"_id":"5d0d0eab8ebc3e55de77c513","slug":"arjun-kapoor-shared-throwback-photo-with-sister-anshula-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैसी मां-वैसी बेटी, अर्जुन कपूर ने शेयर की मां मोना और बहन अंशुला की प्यारी सी तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैसी मां-वैसी बेटी, अर्जुन कपूर ने शेयर की मां मोना और बहन अंशुला की प्यारी सी तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor, Mona Shourie Kapoor, Anshula Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने बचपन और परिवारवालों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहते हैं। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेहद खास तस्वीर शेयर की है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां मोना कपूर और बहन अंशुला की तस्वीर शेयर की है।
2 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक एंड व्हाइट बैकग्राउंड में दिख रहीं मोना और अंशुला तस्वीर में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इन दोनों की तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने मोना और अंशुला के बीच समानता दिखाने की कोशिश की है। अर्जुन कपूर की बहन और मां की तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
3 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
वहीं अर्जुन कपूर इंडियाज मोस्ट वांटेड के बाद अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं। अपने नए लुक के लिए अर्जुन जमकर पसीना बहा रहे हैं। वो आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के लिए इसकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बचपन से ही अर्जुन कपूर का वजन काफी बढ़ा हुआ था जिसके बाद उन्होंने वर्कआउट किया और फिट दिखने लगे।
अब अगली फिल्म के लिए भी उन्हें जिम में मेहनत करते हुए देखा जा सकता है। वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान अर्जुन को किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा है उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया है। अर्जुन ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं उसमें वो वेट लिफ्टिंग कर रहे हैं और खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'वजन बढ़ने की समस्या से मेरी लड़ाई की बात करें तो यह मेरे लिए एक कठिन यात्रा रही है। जब मैं एक बच्चा था उस वक्त से ही यह मेरे साथ संघर्ष की तरह रहा। मैंने उसे जारी रखा लेकिन जिंदगी का सार ये है कि हम गिरते हैं, हम उठते हैं और फिर कोशिश करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
अर्जुन कपूर आगे लिखते हैं कि ,'मैंने 3 साल में कभी हार नहीं मानी, जब मैं 20 साल का था तो मुझे 50 किलो कम करने पड़े। जरूरी है कि विश्वास रखा जाए। मुझे रखना होगा और एक दिन इसका फायदा मिलेगा। आज हम जो करेंगे आने वाले समय में उसकी ही प्रतिक्रिया होगी।' अर्जुन कपूर के इस तरह मेहनत करने पर उनकी बहन अशुंला ने भी कमेंट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।