फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात एक साथ डिनर डेट पर गए मलाइका-अर्जुन, कैमरा देखते ही छिपाया चेहरा

Sat, 24 Nov 2018 11:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor spotted with Malaika Arora at dinner date covering his face
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : twitter

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आए दिन एक साथ देखे जा रहे हैं। यह दोनों कभी एक साथ पार्टी में तो कभी एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई देते हैं। यहां तक कि इन दोनों की शादी की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की खबरों के बीच मलाइका और अर्जुन एक बार फिर से साथ नजर आए। दोनों की कैमरा से छिपने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Arjun Kapoor spotted with Malaika Arora at dinner date covering his face
Arjun Kapoor - फोटो : twitter

कहा जा रहा है कि यह तस्वीरें उस वक्त की हैं जब मलाइका और अर्जुन देर रात एक साथ डिनर डेट पर गए थे। यह दोनों एक साथ कार में दिखाई दिए। कार में आगे की ओर अर्जुन कपूर बैठे हुए थे जबकि पीछे की ओर मलाइका। मलाइका के साथ पीछे की ओर दो लोग और बैठे हुए हैं जिसमें से एक संजय कपूर हैं। वहीं दूसरे शख्स का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। 

Arjun Kapoor spotted with Malaika Arora at dinner date covering his face
Arjun Kapoor - फोटो : twitter

कार में सामने वाली सीट पर बैठे अर्जुन अपना चेहरा छिपाते हुए दिखाई दिए। अर्जुन ने टोपी लगाई हुई थी साथ ही मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। यहां तक कि वह मीडिया को फोटो लेने से मना करते हुए भी दिखाई दिए। कहा जा रहा है कि अर्जुन ने अपना चेहरा इस वजह से छिपाया है क्योंकि वह उनकी आने वाली फिल्म का लुक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor spotted with Malaika Arora at dinner date covering his face
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : twitter

अर्जुन 'इंडियाज मोस्टवांटेड' फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इसके बाद अर्जुन 'पानीपत' फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर ने अर्जुन को अपना लुक छिपाकर रखने को कहा है जिस वजह से वह कैमरा देखते ही इस तरह से अपने आप को छिपाते नजर आए। अर्जुन ने डेनिम जींस के साथ सफेद शर्ट और डेनिम जैकेट पहनी हुई थी। जबकि मलाइका अरोड़ा शार्ट स्कर्ट के साथ सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थीं। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor spotted with Malaika Arora at dinner date covering his face
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : twitter

कुछ दिन पहले भी मिलान एयरपोर्ट पर दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया था। जब शादी की खबरों पर मलाइका से पूछा गया तो वह भड़क गईं। मलाइका ने कहा - 'मैंने कभी पर्सनल सवालों का जवाब नहीं दिया है, इसलिए नहीं कि मुझे शर्म आती है या फिर मैं जवाब नहीं दे सकती। मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसे सवालों का जवाब दूं क्योंकि मुझे पर्सनल लाइफ पर बात करना असहज लगता है। मुझे इस बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं बस अपनी जिंदगी को इन्जॉय कर रही हूं। यह बहुत खूबसूरत और प्यारी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed