{"_id":"5bf8cf9dbdec2241885d4800","slug":"dimpy-ganguly-first-reaction-on-rahul-mahajan-wedding-with-natalya-ilina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 साल छोटी नताल्या से राहुल महाजन ने की तीसरी शादी, एक्स वाइफ डिंपी बोलीं - 'वो सब न सहना पड़े...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 साल छोटी नताल्या से राहुल महाजन ने की तीसरी शादी, एक्स वाइफ डिंपी बोलीं - 'वो सब न सहना पड़े...'
Sat, 24 Nov 2018 09:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dimpy Ganguly and Rahul
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग-बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन की अचानक शादी की आई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। राहुल महाजन की यह तीसरी शादी है। इससे पहले राहुल महाजन पायलट श्वेता सिंह और डिंपी गांगुली से शादी कर चुके हैं। राहुल की तीसरी शादी होने पर उनकी दूसरी पत्नी डिंपी गांगुली का पहला रिएक्शन आ गया है।
2 of 5
Dimpy Ganguly with husband
- फोटो : twitter
डिंपी गांगुली इस वक्त फ्रांस में हैं। वह अपने पति और बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक जब डिंपी से राहुल महाजन की शादी के बारे में पूछा तो वह जोर से हंसने लगीं। डिंपी ने कहा - 'मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई। उम्मीद करती हूं इस बार राहुल को सही में खुशी मिले। शादीशुदा जोड़े को मेरी तरफ से बहुत बधाई।'
3 of 5
Dimpy Ganguly
- फोटो : twitter
डिंपी ने राहुल महाजन के बारे में बात करते हुए कहा - 'मुनासिब है कि नताल्या को वो सब न सहना पड़े जो मैंने सहा। लोग बदल सकते हैं। मैं तो यही चाहती हूं कि वो सब न हो।' राहुल महाजन पर डिंपी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इन दोनों ने 'राहुल का स्वयंवर' रियलिटी शो में शादी की थी। शादी के चार महीने बाद ही अलग हो गए थे। राहुल से अलग होने के बाद डिंपी ने साल 2015 में रोहित रॉय से शादी कर ली थी। रोहित और डिंपी की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rahul mahajan
- फोटो : twitter
राहुल महाजन की तीसरी बीवी का नाम नताल्या इलियाना है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि नताल्या अभी 25 साल की हैं और राहुल उनसे 18 साल बड़े हैं। मुंबई के मालाबार हिल्स में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच राहुल ने शादी की । इसके बाद राहुल ने खुद अपनी शादी की जानकारी मीडिया को दी। शादी को लेकर राहुल ने कहा, 'मैं पिछले डेढ़ साल से नताल्या को जानता हूं लेकिन हाल ही में हम दोनों करीब आए। 3 महीने पहले हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हम दोनों साथ में बहुत अच्छे दिखते हैं। मैं 6’2” का हूं और वह 5’10” की है। वो अपना बिजनेस शुरू करना चाहती है।'
विज्ञापन
5 of 5
Rahul Mahajan and Natalya Ilina
- फोटो : twitter
राहुल ने आगे कहा - 'मैं उसके साथ हूं। परिवार और सुख-शांति ज्यादा जरूरी है। इससे पहले मेरी दो शादियां बहुत जल्दी हो गई थीं। अब मैंने सोच-समझ कर यह फैसला लिया है। मैं नहीं चाहता था कि लोग फिर से गॉसिप करें इसलिए शादी प्राइवेट रखी। मैंने सोचा था कि अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी पर रिवील करूंगा लेकिन ऐसा हो नहीं हो पाया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।