{"_id":"60673367d9a1ce2aa75df3ee","slug":"arjun-kapoor-talked-about-time-when-he-was-in-relationship-with-salman-khan-sister-arpita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की बहन अर्पिता को भी डेट कर चुके हैं अर्जुन कपूर, जब भाई जान को हुई अफेयर की खबर तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की बहन अर्पिता को भी डेट कर चुके हैं अर्जुन कपूर, जब भाई जान को हुई अफेयर की खबर तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्पिता खान, अर्जुन कपूर, सलमान खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अभी तक वो खुद को एक स्थापित कलाकार नहीं बना पाए हैं। दूसरी तरफ अपने रिलेशनशिप की खबरों से अभिनेता अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों अर्जुन मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो सलमान की बहन अर्पिता से प्यार करते थे।
2 of 5
अर्जुन कपूर के साथ अर्पिता
इस बात का खुलासा खुद अर्जुन कपूर ने किया था। अर्जुन जब फिल्मों में नहीं आए थे उस वक्त ही वो अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। अर्जुन ने कहा था कि, 'जब सलमान भाई को ये बात बतानी थी तो मैं काफी डर गया था, फिर भी मैंने उन्हें बताया क्योंकि मैं चाहता था कि परिवार को इस बारे में मुझसे पहले पता चले'।
3 of 5
सलमान खान और अर्जुन कपूर
जब सलमान को अर्पिता और अर्जुन के रिलेशनशिप के बारे में पता चला तो उन्होंने बहुत शांति से इसे समझा। अर्जुन ने कहा कि, 'परिवार वाले भी इस बात को लेकर काफी सहज थे। हां, सलमान भाई को थोड़ी हैरानी हुई थी, लेकिन उन्हें लोगों और रिश्ते की कद्र है'। गौरतलब है कि जब अर्जुन और अर्पिता का ब्रेकअप हो गया उसके बाद भी सलमान ने अर्जुन का साथ नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्जुन ने कहा कि, 'मैं निखिल आडवाणी की फिल्म 'सलाम ए इश्क' को असिस्ट कर रहा था। उस वक्त मैं करीब 140 किलो का था। मेरे पास गर्लफ्रेंड थी, मेरा काम अच्छा चल रहा था तो मुझे लगा कि मेरा जीवन सही दिशा में जा रहा है। हालांकि जब हमारा ब्रेकअप हो गया तो मुझे जिंदगी में कनफ्यूजन होने लगी'।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे अर्जुन ने बताया था कि, 'ब्रेकअप के बाद भी सलमान ने मेरा साथ नहीं छोड़ा और एक बड़े भाई की तरह हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। उन्होंने ही मुझे एहसास दिलाया था कि बड़े भाई होने का क्या मतलब होता है'। बता दें कि अर्पिता को डेट करते वक्त अर्जुन सिर्फ 18 साल के थे और उनका रिलेशनशिप 2 साल तक चला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।