वैसे तो भारत के कोने-कोने में विलक्षित प्रतिभाएं बसती हैं। कब किस गांव की मिट्टी से कोई होनहार निकल आए ये कहना मुश्किल है। हिंदुस्तान की सरजमीं ही कुछ ऐसी है। इनमें से कुछ ऐसी जगहें हैं, जिन्होंने देश को गजब के टैलेंट दिए हैं। कुछ राज्य कला में तो कुछ शिक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहे हैं। इनमें बंगाल, असम, उड़ीसा, पंजाब, महाराष्ट्र और जयपुर जैसे शहरों को कला व संस्कृति के बेहद करीब देखा गया है। वहीं, बिहार जैसी पिछड़े राज्य कहलाने वाली पाटलिपुत्र की धरती ने हर युग में ज्ञान का दीप रोशन किया है और आज भी प्रशासनिक सेवा हो या डॉक्टर-इंजीनियर सबमें अपना दबदबा बनाए हुए है। इनका इतिहास उतना ही पुराना है, जितनी रियासत की नींव। हर काल और स्थिति में अपने-अपने समय के अनुसार उन्होंने अपनी कला को न सिर्फ प्रदर्शित किया है बल्कि दुनिया भर में भुनाया भी। यह सिलसिला अविभाजित भारत से लेकर अतुल्य भारत तक चला आ रहा है। इन सबके बीच आज हम बात करेंगे कला की अद्भुत धरती राजस्थान की।
कला की जननी है राजस्थान की मिट्टी: इन 15 सितारों ने अपने अभिनय से पाया खास मुकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान खान
रजवाड़ों की धरती राजस्थान ने भारत को उस समय से कला व संस्कृति के नजराने पेश किए हैं जब दुनिया के बाकी देश अपनी संस्कृति के उत्थान के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। बाकी सबूतों के लिए इतिहास गवाह है मगर हम आज के परिपेक्ष में देखें तो इस राज्य से कई ऐसे कलाकार हैं, जो बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपना कदम जमाए हुए हैं। इनमें सबसे पहला नाम उस अभिनेता का लेंगे, जिसने बिना खूबसूरती और पैसों के पूरी दुनिया को अपनी कला से मोह लिया। वो कोई और नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेता इरफान खान थे। उनके गुजरने के बाद हाल ही में उन्हें फिल्म फेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। इरफान खान का काम और उससे बना नाम आज दुनिया के सामने है, जिसे किसी उल्लेख की आवश्कता नहीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को ‘हिंदी मीडियम, ‘मदारी’ और ‘ब्लैकमेल’ जैसी कई गंभीर व अलग कलेवर की फिल्में दीं। इरफान का जन्म राजस्थान के जयपुर में ही हुआ था।
सज्जन
दूरदर्शन के जमाने के लोकप्रिय धारावाहिक विक्रम और बेताल में बेताल का किरदार भला कौन भूल सकता है। ये किरदार सज्जन ने ही निभाया था। उनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय के करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिसे अमर बना दिया। सज्जन को जिन फिल्मों के लिए याद किया जाएगा उनमें ‘सैंया', ‘मुकद्दर', ‘बीस साल बाद', ‘चलती का नाम गाड़ी' और ‘चरस’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
चित्रांगदा सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उनके पिता कर्नल निरंजन सिंह चहल एक भारतीय सेना अधिकारी थे। वह 2003 में आई फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ में गीता राव की भूमिका अदा करने के लिए आज भी जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘देसी ब्वॉयज’, ‘इनकार’, ‘बाजार’, ‘आई मी और मैं’, ‘साहिब बीवी और गैंगस्टर’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘ये साली जिंदगी’ और ‘सूरमा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
निमरत कौर
बॉलीवुड में अपने अभिनय से इन दिनों लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहीं अभिनेत्री निमरत कौर भी राजस्थान की रहने वाली हैं। वे पिलानी की हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में उनके किरदार को नोटिस किया गया और अभिनय के लिए सराहना भी मिली। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में ‘द लंच बॉक्स’, ‘होमलैंड’, ‘द टेस्ट केस’, ‘पेडलर्स’ और ‘इलायची’ जैसी फिल्में कीं।