फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीनाथ मंदिर के दर्शन के बाद कंगना रणौत ने साझा की तस्वीर, कहा-कृष्ण को देखकर आंसू नहीं रोक पाई

Fri, 02 Apr 2021 06:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 02 Apr 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut visits Srinath temple in Udaipur share photos on Instagram
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपनी फिल्मों और बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों कंगना अपनी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं दूसरी तरफ वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में कंगना राजस्थान के नाथद्वार पहुंची थीं। वहां उन्होंने श्रीनाथ मंदिर के दर्शन किए और वहां की कुछ तस्वीरें भीं साझा की हैं। उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Kangana Ranaut visits Srinath temple in Udaipur share photos on Instagram
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है जिसमें वो बंधी सूट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने इसका साथ ही लिखा, 'मुझे हमेशा कृष्णा से प्यार रहा, लेकिन आज जैसा अनुभव पहले कभी नहीं मिला'। उन्होंने आगे लिखा कि,  'मैं जब कृष्णा की मूर्ति के सामने खड़ी थी तो मेरी आखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। वहां का वातावरण ऐसा था जैसे  लग रहा था कि ना इससे पहले कुछ था और ना इसके बाद कुछ है, जय श्री कृष्णा'।

Kangana Ranaut visits Srinath temple in Udaipur share photos on Instagram
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना के इस तस्वीर को साझा करते ही फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई। बहुत से फैंस ने जहां उनके खूबसूरत लुक की तारीफ की तो वहीं कई लोगों ने कृष्णा के साथ-साथ जय श्री राम के नारे भी लगाए। कंगना की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले कंगना ने अपने सफर की तस्वीर भी साझा की थी जिसमें वो प्लेन में बैठी नजर आ रहीं थीं।




View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut visits Srinath temple in Udaipur share photos on Instagram
कंगना रणौत - फोटो : instagram/viralbhayani

बता दें कि कंगना पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। एक तरफ तो उनकी कई फिल्में रिलीज होने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी तरफ कंगना को उनकी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। कंगना को फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उन्होंने इस पुरस्कार के मिलने पर अपने सभी चाहने वालों का आभार जताया था।

विज्ञापन
Kangana Ranaut visits Srinath temple in Udaipur share photos on Instagram
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसके अलावा वो 'तेजस' और 'धाकड़' की शूटिंग में भी व्यस्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed