अभिनेता अर्जुन कपूर अपने अभिनय और फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता कभी लव लाइफ तो कभी पारिवारिक मसलों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं। अभिनेता की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। अर्जुन कपूर जब महज 10 साल के थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इस परिस्थिति का सामना उन्होंने कैसे किया? हाल ही में अर्जुन कपूर ने खुद बताया।
Arjun Kapoor: 'मैं जब सबकुछ सह रहा था, तब पापा बड़ी फिल्मों में व्यस्त थे', माता-पिता के अलगाव पर बोले अर्जुन
Arjun Kapoor: अभिनेता अर्जुन कपूर हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और परिवार के बारे में बात करते नजर आए। उन्होंने बताया कि माता-पिता के अलगाव का उन पर क्या असर पड़ा?
जिंदगी पर पड़ा उस वक्त का असर
बोनी कपूर और मोना शौरी का साल 1996 में तलाक हो गया। तब अर्जुन कपूर 10 साल के थे। उन्होंने उस वक्त को चुनौतीपूर्ण बताया। हाल ही में राज शमानी के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर ने अपने उस वक्त के अनुभव साझा किए। अर्जन कपूर ने बताया कि माता-पिता के रिश्ते में आई दरार ने उन्हें वक्त से पहले समझदार बना दिया। जब माता-पिता के अलग होने की स्थिति उनके लिए बेहद मुश्किल थी। अर्जुन कपूर ने कहा, 'मैं उस समय सिर्फ 10 साल का था। स्थिति का सामना कैसे किया? इस पर अभिनेता ने कहा, 'उस समय ऐसा नहीं लगा था कि इसका कोई स्थायी प्रभाव पड़ेगा, लेकिन पीछे मुड़कर देखने पर पता चलता है कि माता-पिता के अलगाव ने उनकी जिंदगी पर असर किया।
ये खबर भी पढ़ें:
Year Ender 2024: सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हुए कई एक्टर्स, कुछ सेलिब्रिटीज ने पलट कर दिया जवाब
पिता के साथ नहीं बिता पाए भरपूर समय
अर्जुन कपूर ने बताया कि जिस वक्त उनके माता-पिता का तलाक हो रहा था, उनके पिता काम में बेहद व्यस्त थे, जिसका असर उनके रिश्तों पर पड़ा। अभिनेता ने बताया कि तब बोनी कपूर तो बड़ी फिल्मों को बनाने में व्यस्त थे। एक्टर ने कहा, 'जब वह सब चीजें हो रही थीं, उस वक्त मेरे पिता दो बड़ी फिल्मों में व्यस्त थे। वे 'प्रेम' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' बना रहे थे। उनकी इस व्यस्तता ने बाप-बेटे के छोटे-छोटे पलों को खत्म कर दिया। जैसे कि वे मुझे स्कूल छोड़ने या लेकर आने जैसी चीजें नहीं कर पाए। उनके ऊपर फिल्में पूरा करने और जल्दी रिलीज करने का दबाव था'।
ये खबर भी पढ़ें:
Amitabh Bachchan: मां तेजी बच्चन की 17वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए अमिताभ, साझा की अनदेखी तस्वीर
कम हुईं वर्षों से चली आ रहीं दूरियां
अर्जुन कपूर ने कहा कि उनके पिता बोनी कपूर की व्यस्तता के चलते उनके साथ रिश्ता पिता-पुत्र के सामान्य रिश्तों वाला नहीं हो पाया। एक्टर ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि उन्होने कोशिश नहीं की, लेकिन चीजें उस तरह से हो नहीं पाईं और फिर माता-पिता का तलाक हो गया'। एक्टर ने कहा कि आज उस वक्त को याद करते हैं लगा है कि वह काफी पीड़ादायक समय था। अर्जुन कपूर आज बोनी कपूर और उनके रिश्ते बेहतर हैं। वे अपने पिता के साथ और भी करीब महसूस करते हैं, खासकर पिछले पांच सालों में वे एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। उन्होंने माना कि मुश्किल समय में उनका रिश्ता और भी मजबूत हुआ, जिससे वर्षों से चली आ रही दूरियों को पाटने में मदद मिली।
मु्श्किल वक्त में बहन को संभाला
अपने बचपन के अनुभवों पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि माता-पिता के अलगाव ने उन्हें वक्त से पहले काफी समझदार बना दिया। उन्हें जिम्मेदार बनना पड़ा। एक्टर ने कहा कि इस मुश्किल वक्त में हालांकि, उन्हें अपने पिता और उनके परिवार, दोनों से खूब सपोर्ट मिला। लेकिन, बड़ा भाई होने के चलते उन्हें अपनी छोटी बहन (अंशुला) को सपोर्ट देना पड़ा। उस वक्त उनकी मां जब उस स्थिति से गुजर रही थीं तो बहन को अर्जुन कपूर संभाल रहे थे। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल नवंबर में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में वे डेंजर लंका के रोल में दिखे।