इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते के चलते काफी सुर्खियों में हैं। अक्सर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। हालांकि इस बार यह पोस्ट मलाइका नहीं बल्कि ऋषि कपूर के लिए है।
ऋषि कपूर को लेकर भावुक हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर कही 'मन की बात'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल अर्जुन कपूर ने ऋषि कपूर के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। जिसमें अर्जुन ने लिखा- 'हमें अपने घर जैसा एहसास दिलाने के लिए धन्यवाद। कैंसर जैसी बीमारी के खिलाफ आपकी लड़ाई काफी प्रेरणादायक है।' इसके साथ ही अर्जुन कपूर आगे लिखा- 'अब हम आपके मुंबई लौटने का और इंतजार नहीं कर सकते। आप जल्दी वापस आएं।'
Thank you for having us n giving us the feeling of being home... ur fight back against this disease has been so so so inspiring...now we can’t wait to see both of you back in mumbai very very soon... https://t.co/wfd4EylR51
गौरतलब है कि हाल ही में अर्जुन और मलाइका ऋषि कपूर से अमेरिका में मिले थे। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी फोटो भी सामने आई थी। फोटो में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर भी थीं।
अर्जुन- मलाइका के ऋषि से मिलने पर नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था - 'हमारी शाम खुशनुमा बनाने के लिए घर का बच्चा अर्जुन कपूर और प्यारी मलाइका को शुक्रिया ।' बता दें कि फोटो में ऋषि कपूर अर्जुन कपूर और मलाइका का हाथ पकड़े हुए थे।