{"_id":"5d2314e08ebc3e6cb025b420","slug":"sunil-grover-says-now-i-got-female-attention-after-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' की सफलता के बाद सुनील ग्रोवर की बदली जिंदगी, कहा- 'अब महिलाएं भी तारीफ करती हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' की सफलता के बाद सुनील ग्रोवर की बदली जिंदगी, कहा- 'अब महिलाएं भी तारीफ करती हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Grover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुनील ग्रोवर को सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में काम करके बहुत फायदा मिला है । उनके काम को दर्शकों ने खूब सराहा । हाल ही में सुनील ग्रोवर ने बताया कि 'भारत' के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आया । सुनील का कहना है कि अब उन्हें महिलाएं भी अटेंशन देने लगी हैं । जिससे वो काफी खुश हैं ।
2 of 5
Sunil Grover
सुनील कहते हैं, 'मुझे सभी ने बहुत सराहा । लेकिन जब महिलाएं या लड़कियां तारीफ करती हैं तो स्पेशल होता है । वो कहती हैं कि आप बहुत अच्छे दिखते हैं । फिल्म में तो बहुत अच्छा काम किया है । अब मुझे ऐसी तारीफें भी मिलने लगी हैं । मुझे इसकी आदत नहीं है । एक बूढ़ी पंजाबी लेडी मेरे पास आईं और मुझसे कहने लगीं- बेटा तू तो बड़ा सोना मुंडा है ।'
3 of 5
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
ये बात बताते हुए सुनील हंसने लगते हैं । बता दें कि सुनील ने फिल्म में सलमान के बेस्ट फ्रेंड का रोल निभाया है । 'भारत' से पहले सुनील ग्रोवर ने 'पटाखा' और 'बागी' में भी काम किया है । इस बारे में सुनील ने कहा, 'इस समय मैं एक ऐसे सफर पर हूं जहां मैं कई चीजें सीख रहा हूं । मुझे फिल्मों में काम करना बहुत पसंद है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunil grover
'मेरा ये सफर अच्छे से शुरू हुआ । मैंने कई तरह के किरदार किए हैं । पटाखा में भी मेरे काम को पसंद किया गया । ये एक लो कॉस्ट फिल्म थी और अच्छी कमाई भी की । प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा था कि वे रिलीज से पहले ही सारे पैसे निकाल लेंगे । ये एक अच्छी फिल्म थी ।'
विज्ञापन
5 of 5
sunil grover
- फोटो : social media
'अच्छी बात ये थी कि मुझे फिल्म पसंद आई । मैं काम करके खुश था । लोगों ने मुझे बधाई दी थी । ऐसी फिल्में भी सराही जाती हैं । फिल्म अच्छी होने या ना होने की कई वजह हो सकती हैं । लेकिन ये आपको अच्छी फिल्मों में काम करने से नहीं रोक सकतीं ।' फिल्म ना चलने पर सुनील जरा भी अफसोस नहीं जताते ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।