फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंदन में पार्क में बैठी दिखीं दीपिका पादुकोण, तस्वीर शेयर कर रणवीर सिंह ने कही ये बात

Mon, 08 Jul 2019 03:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 08 Jul 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh share deepika padukone picture after birthday celebration
deepika padukone - फोटो : social media

रणवीर सिंह ने शूटिंग के बीच में ही लंदन में 6 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई। फैंस ने रणवीर सिंह के बर्थडे पर इतने मैसेज किए कि ट्विटर पर वो ट्रेंड होने लगे। इन सबके बीच निश्चित रूप से रणवीर के लिए सबसे प्यारा मैसेज दीपिका का रहा।

ranveer singh share deepika padukone picture after birthday celebration
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका ने रणवीर की बचपन की एक तस्वीर के साथ इमोशनल मैसेज लिखा कि 'संवेदनशील और भावनात्मक, ख्याल रखने वाला और दयालु, उदार और सौम्य, मजाकिया और बुद्धिमान... रमणीय और वफादार... इन सब के साथ बहुत कुछ... मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरे प्रेमी, मेरे विश्वासपात्र... लेकिन अधिक से अधिक बार नहीं, मेरा बच्चा, मेरा बच्चा, मेरी धूप, मेरा इंद्रधनुष ... तुम हमेशा के लिए हमेशा इस तरह से रह सकते हो ... आई लव यू।'

ranveer singh share deepika padukone picture after birthday celebration
Deepika Padukone, Ranveer Singh - फोटो : social media
रणवीर के साथ दीपिका भी इन दिनों लंदन में है, जहां साथ में जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अब रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका की एक खास तस्वीर शेयर की है। जिसमें दीपिका खुलकर हंसती हुई दिख रही हैं। तस्वीर में दीपिका किसी बेंच पर बैठी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैजुअल लुक अपना रखा है। तस्वीर के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा- 'हाई ऑन केक'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

High on Cake! 😋🍰 @deepikapadukone #happybirthdaytome

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh share deepika padukone picture after birthday celebration
ranveer singh - फोटो : social media

बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर अगली फिल्म 83 का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इसमें रणवीर, कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। वहीं दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन
ranveer singh share deepika padukone picture after birthday celebration
deepika padukone - फोटो : file photo

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक छपाक की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी भी हैं। मेघना गुलजार फिल्म की डायरेक्टर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed