{"_id":"5788713e4f1c1ba64e13ec93","slug":"arjun-kapoor-was-the-first-choice-to-play-sultan-ali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन
Fri, 15 Jul 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई फिल्म सुल्तान और आने वाली चर्चित फिल्म रुस्तम से जुड़ी रोचक खबरें आ रही हैं। इन फिल्मों के असली चेहरे और रूप-रंग अलग होते अगर आमिर खान और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने निर्देशकों की बात समय से मान ली होती।
तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन
2 of 8
बॉलीवुड गलियारों में हो रही चर्चाओं को सच मानें तो निर्देशक अली जफर ने सुल्तान में काम करने का पहला प्रस्ताव अर्जुन कपूर को दिया था, मगर उनकी दिलचस्पी कबड्डी-कबड्डी वाली फिल्म 'तेवर' में ज्यादा थी क्योंकि वह उसने पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे थे।
तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन
3 of 8
नतीजा यह कि फिल्म सलमान के पास पहुंच गई और बाकी इतिहास बन चुका है। उधर एक अन्य चर्चा के मुताबिक इस साल की कामयाब फिल्म नीरजा के निर्देशक राम माधवानी लंबे समय से आमिर खान को लेकर 1959 के चर्चित नानावटी कांड पर फिल्म बनाना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन
4 of 8
सूत्रों का दावा है कि गहन शोध के बाद माधवानी ने इस विषय पर स्क्रिप्ट तैयार कर ली थी परंतु आमिर ने कोई निर्णायक जवाब नहीं दिया और लंबे समय तक उन्हें लटकाए रखा। अब नानावटी कांड पर अक्षय कुमार स्टारर रुस्तम आने को तैयार है। वहीं आमिर की आने वाली फिल्म दंगल में कितनी फ्रेशनेस होगी, यह देखना होगा क्योंकि कुश्ती के अखाड़े को दर्शक सुल्तान में खूब अनुभव कर चुके हैं।
विज्ञापन
तो रुस्तम होते आमिर और सुल्तान होते अर्जुन
5 of 8
बताया जाता है कि अर्जुन को लेकर गुंडे बना चुके जफर ने सुल्तान का आइडिया इस सितारे के साथ शेयर किया था। मगर अर्जुन को कुश्ती लड़ने का इरादा खास जमा नहीं। बताया जाता है कि गुंडे की नाकामी के बाद अर्जुन फिर से जफर की फिल्म नहीं करना चाहते थे और उन्हें अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म तेवर में कबड्डी खिलाड़ी की लव स्टोरी ज्यादा ठीक लगी। यह अलग बात है कि तेवर टिकट खिड़की पर फ्लॉप हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।