फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड गॉसिप: अर्जुन ने रणबीर कपूर संग ताजमहल देखने पर बनाया आलिया भट्ट का मजाक, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब

Thu, 24 Feb 2022 01:04 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor went to see the Taj Mahal with Ranbir Kapoor, then shared a picture to tease Alia the actress said cartoon
आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर - फोटो : insta

बॉलीवुड एक्ट्रेस और आलिया भट्ट इस समय रिलेशनशिप में हैं और इस समय ये बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं।  दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और अक्सर इन्हें कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है। हाल ही में आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म निर्माता लव रंजन की शादी के लिए आगरा गए थे। इस दौरान रणबीर और अर्जुन कपूर साथ में ताजमहल घूमने गए थे, इस दौरान आलिया साथ नहीं गई थीं, इसलिए अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर ताजमहल की एक तस्वीर पोस्ट कर उन्हें चिढ़ाने वाला कैप्शन लिखा है और इसपर आलिया ने भी उन्हें मजेदार जवाब दिया है।

Arjun Kapoor went to see the Taj Mahal with Ranbir Kapoor, then shared a picture to tease Alia the actress said cartoon
अर्जुन कपूर - फोटो : insta

अर्जुन ने की थी पोस्ट-
अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा-,''जब रणबीर कपूर कलाकार ताज+मी से प्रेरित हुए..., इसी के साथ अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट में आलिया भट्ट को टैग भी किया है, जाहिर तौर पर ये पोस्ट उन्हीं को चिढ़ाने के लिए की गआ थी।''इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट किया था, ''हाहा आखिरकार तुम दोनों ने ताज देखा.''इस पर अर्जुन कपूर ने जवाब दिया, " रकुलप्रीत हां, उसने आलिया (हंसते हुए इमोजी) के साथ जाने के बजाय इसे पहले मेरे साथ देखा।" अर्जुन की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए।

Arjun Kapoor went to see the Taj Mahal with Ranbir Kapoor, then shared a picture to tease Alia the actress said cartoon
आलिया भट्ट - फोटो : insta

आलिया ने कहा अर्जुन कपूर को कार्टून-
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर की ताजमहल की तस्वीर के बारे में पूछे जाने पर समाचार एजेंसी एएनआई को जवाब देते हुए और क्या कपल इसे कभी भी देखने की योजना बना रहा है? इस पर आलिया ने कहा, "हाहाहा... अर्जुन एक कार्टून है। रणबीर अब वापस आ गए हैं। फिलहाल, ताजमहल जाने की कोई योजना नहीं है ... लेकिन मुझे सच में वह तस्वीर पसंद है। यह एक प्यारी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor went to see the Taj Mahal with Ranbir Kapoor, then shared a picture to tease Alia the actress said cartoon
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
25 फरवरी को रिलीज होगी गंगूबाई काठियावाड़ी-
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट इस समय अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, यह फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। इसके अलावा आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आने वाली हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed