{"_id":"5ccfc8afbdec22075d238e89","slug":"arjun-rampal-and-mehr-jesia-dispute-inside-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों पड़ी अर्जुन की शादीशुदा जिंदगी में दरार, वजह कहीं ये शख्स तो नहीं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्यों पड़ी अर्जुन की शादीशुदा जिंदगी में दरार, वजह कहीं ये शख्स तो नहीं?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 06 May 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
arjun rampal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं । अर्जुन ने अभी पत्नी मेहर से तलाक नहीं लिया है लेकिन शादी से पहले उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हो गई हैं । अर्जुन रामपाल ने खुद अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी । इससे पहले अर्जुन ने पत्नी मेहर से अलग होने की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए दी थी ।
2 of 9
Arjun Rampal and Mehr Jessia
अर्जुन और मेहर करीब 20 साल तक साथ रहे । एक दिन अर्जुन अपना सी फेसिंग ड्यूपलेक्स फ्लैट छोड़कर किराए के घर में शिफ्ट हो गए । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी बेटियों माहिका और मायरा की वजह से दोनों के तलाक में देरी हुई । साल 2011 में ही इनके रिश्ते में दरार आ चुकी थी । जानते हैं अर्जुन और मेहर के बीच ये सब कब और कैसे शुरू हुआ ।
3 of 9
Arjun Rampal
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में अर्जुन ने शाहरुख खान के सामने ये इच्छा जाहिर की कि वो उनकी फिल्म 'रावन' का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन मेहर ने शाहरुख से कहा कि वो उनके पति को ज्यादा फीस दें । इसको लेकर 'रावन' की रिलीज के दौरान मेहर और शाहरुख के बीच लड़ाई हो गई थी । शाहरुख ने मेहर का फोन उठाना बंद कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
arjun rampal
शाहरुख की पत्नी गौरी खान, मेहर की अच्छी दोस्त थीं । इस घटना के बाद उन्होंने भी मेहर से सारे रिश्ते तोड़ लिए । फिल्म 'वी आर फैमिली' की शूटिंग के दौरान अर्जुन रामपाल के करण जौहर के साथ भी रिश्ते खराब हो गए थे । आखिरी वक्त पर अर्जुन ने अपनी फीस बढ़ाने की डिमांड कर दी थी । इसके बाद करण ने भी अर्जुन के साथ कभी काम ना करने की कसम खाई ।
विज्ञापन
5 of 9
अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
धीरे-धीरे पूरी फिल्म इंडस्ट्री से अर्जुन और मेहर के रिश्ते खराब होते चले गए । ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान, मेहर और अर्जुन के अच्छे दोस्त थे । लेकिन फिर खबर आई कि सुजैन की वजह से मेहर काफी इनसिक्योर रहती हैं । उन्हें लगता था कि अर्जुन और सुजैन खान का अफेयर चल रहा है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।