फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सितारों के घर पर एनसीबी ने की थी छापेमारी, रिया चक्रवर्ती को तो एक महीने की जेल भी हुई

Mon, 09 Nov 2020 03:54 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 09 Nov 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Arjun rampal and these celebrities under ncb investigation
अर्जुन रामपाल, रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में है। जांच एजेंसी लगातार सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों के यहां छापेमारी कर रही है और ड्रग्स पेडलर्स पर शिकंजा कस रही है। सोमवार को एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की है और उन्हें समन भेजकर 11 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले भी केंद्रीय एजेंसी बॉलीवुड और टीवी की कई नामी हस्तियों के घर छापा मार चुकी है। चलिए जानते हैं।


 

Arjun rampal and these celebrities under ncb investigation
फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी गिरफ्तार - फोटो : ANI

एनसीबी ने आठ नवंबर को फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में फिरोज के घर से ड्रग्स बरामद हुई है। जिसके चलते उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार की सुबह फिरोज की पत्नी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। इसके अलावा फिरोज को भी समन भेजा गया है।  

Arjun rampal and these celebrities under ncb investigation
करिश्मा प्रकाश - फोटो : PTI

क्वान टैलेंट एजेंसी की पूर्व कर्मचारी करिश्मा प्रकाश के घर एनसीबी ने कुछ दिन पहले छापेमारी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर से 1.8 ग्राम हशीश जब्त किया गया। इस दौरान करिश्मा अपने घर पर मौजूद नहीं थी तो एनसीबी ने उनके घर के बाहर समन चस्पा कर दिया था। बाद में करिश्मा प्रकाश से जांच एजेंसी ने पूछताछ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun rampal and these celebrities under ncb investigation
रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/manav.manglani

सुशांत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर तलाशी ली थी। उनके घर पर लगभग चार घंटे तक छापेमारी चली थी। हालांकि जांच एजेंसी को उनके घर से ड्रग्स नहीं मिला था लेकिन रिया को इस मामले में लगभग एक महीने जेल की हवा खानी पड़ी थी।

विज्ञापन
Arjun rampal and these celebrities under ncb investigation
अबीगैल पांडे, सनम - फोटो : instagram: sanamjohar

टेलीविजन सितारे अबीगैल पांडे और सनम जौहर के घर पर छापेमारी की गई थी। उनके घर से मारियुवाना मिला था। अबीगैल और सनम का नाम एक ड्रग पेडलर के बयान में सामने आया था। जिसे एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

मिलिंद सोमन के समर्थन में आईं ये अभिनेत्री, कहा- ‘न्यूड होना अपराध है तो नागा बाबाओं की भी गिरफ्तारी हो’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed