भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की उप राष्ट्रपति चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। अमेरिका में कमला हैरिस के समर्थक तो खुश हैं हीं, साथ ही भारत में भी उनके लिए लोगों ने खुशी जताई है। इस बीच अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कमला हैरिस के लिए भविष्यवाणी की थी।
11 साल पहले मल्लिका शेरावत ने कमला हैरिस को लेकर किया था ये ट्वीट, अब हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में कमला हैरिस जाना माना नाम हैं। वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। मल्लिका शेरावत ने जब 11 साल पहले उनसे मुलाकात की थी तब उन्होंने उम्मीद जताई थी कि एक दिन कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति होंगी। अब जब कमला हैरिस उपराष्ट्रपति चुनी गई हैं तो सोशल मीडिया यूजर्स ने मल्लिका का ये पुराना ट्वीट रीट्वीट करना शुरू कर दिया।
ट्वीट में मल्लिका ने लिखा था- ‘एक पार्टी में काफी मस्ती कर रही हूं जहां पर मेरे साथ एक ऐसी महिला बैठी हैं जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वे अमेरिका की राष्ट्रपति बन सकती हैं। कमला हैरिस।‘
Having fun at a fancy event with a woman who they say could be US President, Kamala Harris. Chicks rule!
मल्लिका पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। एक ने मल्लिका शेरावत के लिए वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की यह लाइन लिखी– ‘कभी कभी लगता है अपुन ही भगवान है।‘ एक यूजर ने लिखा कि ‘मैडम जी ये कौन सी शक्ति है हमें भी सिखाइए।‘
Mallika sherawat be like : pic.twitter.com/XvB4Meym8S Madame ji, ye kaunsi shakti hai, hame bhi sikhaiye!!
मल्लिका शेरावत ने 2010 में अपने फेसबुक पर कमला हैरिस के साथ की एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने लिखा था- ‘सैन फ्रांसिस्को की जिला अटॉर्नी कमला हैरिस के साथ। मैं फिल्म ‘पॉलिटिक्स ऑफ लव’ में अपनी भूमिका के लिए उनसे प्रेरित हूं।‘