फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी के मशहूर कॉमेडियन हैं राजीव निगम, जन्मदिन पर खोया बेटे को, गुजर रहे हैं बुरे दौर से

Mon, 09 Nov 2020 02:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 09 Nov 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
rajeev Nigam son passed away know unknown facts about comedian
राजीव निगम - फोटो : Instagram

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजीव निगम इन दिनों अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। रविवार (आठ नवंबर) को उनके नौ साल के बेटे देवराज का निधन हो गया है। आठ नवंबर को राजीव निगम का जन्मदिन भी था, लेकिन केक कटने से पहले ही उनका बेटा यह दुनिया छोड़कर चला गया। राजीव निगम और उनका परिवार शोक में है।

rajeev Nigam son passed away know unknown facts about comedian
राजीव निगम - फोटो : Instagram

राजीव निगम ने टीवी पर अपनी कॉमेडी से हमेशा दर्शकों के दिलों को जीता है। राजीव निगम उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। वह टीवी की दुनिया के मशहूर कॉमेडियंस में से एक हैं। उन्होंने कई शो के लिए लेखन भी किया है। राजीव निगम ने साल 1998 में कॉमेडी शो मूवर्स एंड शेखर्स का लेखन किया था। साल 2006 में वह ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में हिस्सा लिया था। इस शो में उनकी कॉमेडी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

rajeev Nigam son passed away know unknown facts about comedian
राजीव निगम - फोटो : Instagram

इसके बाद राजीव निगम कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सहित कई कॉमेडी शोज में दिखाई दिए और अपनी खास पहचान बनाई। सबको हंसाने वाले राजीव निगम आज बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बेटे के निधन की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। बेटे की अचानक हुई मौत से घर में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajeev Nigam son passed away know unknown facts about comedian
राजीव निगम - फोटो : Instagram

राजीव निगम ने बेटे के निधन पर दुख जताते हुए फेसबुक पर लिखा है, 'ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया। बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।' गौरतलब है कि राजीव निगम के बेटे देवराज अक्सर बीमार रहते थे। साल 2018 में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसकी वजह से वह कुछ दिन आईसीयू में रहे थे। 

विज्ञापन
rajeev Nigam son passed away know unknown facts about comedian
राजीव निगम - फोटो : instagram
तब राजीव ने लोगों से प्रार्थना की थी कि उनके बेटे के लिए दुआ कीजिए। इससे पहले सात अगस्त को राजीव के पिता का भी देहांत हो गया था। राजीव निगम कई हास्य कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने हर शाख पे उल्लू बैठा है और कॉमेडी सर्कस जैसे शोज में काम करके लोगों का दिल जीता है।

पढ़ें: फिर चर्चा में तनिष्क का विज्ञापन, अब इस वजह से लोग कर रहे हैं आलोचना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed