सब्सक्राइब करें

अर्जुन रामपाल का जन्मदिन, बॉडी शेमिंग पर इलियाना का जवाब सहित ये हैं बॉलीवुड की पांच खबरें

एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 26 Nov 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal birthday and Ileana D’Cruz on body shaming entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

अर्जुन रामपाल एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, पटकथा लेखक, मॉडल, उद्यमी और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं। इन सबसे से अलग अर्जुन एक जमाने बॉलीवुड 'हार्ट थ्रोब' भी हुआ करते थे। अर्जुन ने राजीव राय की रोमांटिक फिल्म  प्यार इश्क और मोहब्बत से अभिनय की शुरुआत की थी। 46 वर्षीय अर्जुन रामपाल कई दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स की प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थे। आज उनका जन्मदिन है।



अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड शादी से पहले हुई थीं प्रेग्नेंट, ये एक्ट्रेस भी बिन शादी के बनीं मां

Trending Videos
Arjun Rampal birthday and Ileana D’Cruz on body shaming entertainment news
Govinda - फोटो : Social Media

फिल्म 'पति पत्नी और वो' का गाना अंखियों से गोली मारे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये गाना गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म दूल्हे राजा का रीमिक्स वर्जन है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 3 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया है। इस बीच गोविंदा का इस गाने पर रिएक्शन आया है।

'पति पत्नी और वो' के रीमिक्स वर्जन पर आया गोविंदा का रिएक्शन, बोले- फ्री की पब्लिसिटी...

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal birthday and Ileana D’Cruz on body shaming entertainment news
badla - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा की धाकड़ हीरोइन तापसी पन्नू फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों से भी चर्चा में रहती हैं। तापसी हाल ही में नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने कई सवालों के खुलकर जवाब दिए। इस दौरान तापसी ने कहा कि फिल्म बदला में उन्होंने अमिताभ बच्चन से ज्यादा दिन काम किया था। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो कहा गया कि यह अमिताभ बच्चन की फिल्म है।

बदला को अमिताभ बच्चन की फिल्म बताए जाने पर तापसी पन्नू को लगा बुरा, बोलीं- सीन मेरे ज्यादा थे तो...

Arjun Rampal birthday and Ileana D’Cruz on body shaming entertainment news
Nimish Pilankar - फोटो : Social Media

गोवा में चल रहे 50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान हाउसफुल 4 और मरजावां जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए वाहवाही बटोरने वाले साउंड एडिटर निमिष पिलांकर का निधन हो गया। निमिष काम के बोझ से जूझ रहे थे। डॉक्टरों के मुताबिक उच्च रक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर) की वजह से उनके दिमाग पर असर पड़ा और उनके दिमाग ने काम करने बंद कर दिया था। निमिष की मौत के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार और रकुलप्रीत सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया है।

हाउसफुल 4 के साउंड एडिटर की मौत पर उठे सवाल, अक्षय और रकुलप्रीत ने किया ये ट्वीट

विज्ञापन
Arjun Rampal birthday and Ileana D’Cruz on body shaming entertainment news
Ileana D'Cruz - फोटो : Social Media

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज खुलकर अपनी बात कहने के लिए जानी जाती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। बॉडी शेमिंग से जुड़ा मुद्दा हो या फिर ट्रोलिंग, इलियाना मुखर होकर इसपर जवाब देती हैं। एक्ट्रेस को जो बात सबसे ज्यादा परेशान करती हैं वो ये कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों में छेड़छाड़ कर, एडिटिंग का इस्तेमाल करके कुछ खास अंगो को उभारकर दिखाया जाता है।

अपनी ऐसी तस्वीरों को देखकर भड़क जाती हैं इलियाना डिक्रूज, बोलीं- इनमें कुछ खास अंगों को उभारकर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed