फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से ज्यादा संबंधों को लेकर चर्चा में रहे ये एक्टर, एक तलाक की वजह भी माने गए

Mon, 26 Nov 2018 12:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday sussanne khan and Arjun Rampal affair
Arjun Rampal - फोटो : file photo
अर्जुन रामपाल 26 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। एक समय था जब अर्जुन रामपाल की फिल्में दर्शकों के दिलों को छू लेती थीं। उनके नाम पर कई हिट फिल्में हैं। इसके बावजूद वह अपनी फिल्मों से नहीं बल्कि बॉलीवुड के एक बड़े स्टार की पत्नी के साथ संबंधों के कारण चर्चा में रहे हैं। जबलपुर में मिलिट्री परिवार में जन्में अर्जुन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करन वाले अर्जुन के साथ उनके करियर की तमाम उपल्बधियों के साथ एक इल्जाम हमेशा लगता रहा है, वो है अपने दोस्त के घर को तोड़ देने का।
Arjun Rampal Birthday sussanne khan and Arjun Rampal affair
Arjun Rampal - फोटो : file photo
अर्जुन ने 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से करियर की शुरुआत की। उनको करियर के शुरुआती फिल्मों से ही पहचान भी मिली। अर्जुन अपनी पहली फिल्म के लिए 'फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू' नोमिनेट हुए। अर्जुन फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर चुके थे। उन्होंने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की। उनकी दो बेटियां (महिका और मायरा) भी हैं, लेकिन जैसे-जैसे फिल्मों में उनका नाम होता गया एक बड़े स्टार की बीवी से उनकी दोस्ती गहराती गई। हालांकि शुरू में तो ये सिर्फ दोस्ती ही मानी गई।
Arjun Rampal Birthday sussanne khan and Arjun Rampal affair
arjun rampal - फोटो : file photo
अर्जुन और ऋतिक रोशन की पत्नी के बीच दोस्ती काफी पुरानी है। ऋतिक और अर्जुन के बीच भी अच्छे रिश्ते थे, वहीं अर्जुन और सुजैन में सिर्फ दोस्ती की बात लोगों को नहीं पची। इसकी वजह रही सुजैन और ऋतिक के रिश्ते में तल्खी। सुजैन और ऋतिक पिछले कई साल से अलग रह हैं, उनका तलाक भी हो चुका है। ऋतिक की शादी के टूटने की वजह अर्जुन माने गए। इस बात को तब और ताकत मिली जब खुद अर्जुन की पत्नी मेहर से अलग होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday sussanne khan and Arjun Rampal affair
Arjun Rampal - फोटो : file photo
हालांकि अर्जुन ने मेहर से तलाक की बात को सिरे से खारिज कर दिया उनका कहना है कि वो और सुजैन सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अर्जुन कई बार अपनी शूटिंग को बीच में छोड़कर सुजैन के बर्थडे में पहुंचे। उनके साथ घूमने की तस्वीरें भी वायरल हुईं। वहीं अर्जुन ने सुजौन के साथ रिश्ते को लेकर कई बार कहा कि वह सिर्फ उनके दोस्त हैं। 
विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday sussanne khan and Arjun Rampal affair
arjun rampal - फोटो : file photo
अर्जुन लाख कहें लेकिन कई लोग ये मानते हैं, कि ऋतिक का घर न टूटता अगर सुजैन से अर्जुन की करीबी न होती। अर्जुन रामपाल को सोलो हीरो के रूप में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली, लेकिन उनकी मल्टीस्टारर फिल्मों ने खूब कमाल किया। साथ ही उनको भी तारीफें मिलीं। उनके नाम पर 'डी-डे', 'राजनीति', 'रॉक ऑन' 'चक्रव्यूह' जैसी फिल्में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed