आमिर खान की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई। आमिर साल में एक ही फिल्में करते हैं ऐसे में दर्शकों को उनकी फिल्म से ज्यादा उम्मीदें होती हैं। इस वजह से भी ओपनिंग डे पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया। निगेटिव रिएक्शन से अगले ही दिन इसकी कमाई आधी रह गई। 240 करोड़ के बजट में बनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज के 18वें दिन तक केवल 150 करोड़ ही जुटा पाई। पिछले कुछ फिल्मों पर नजर डालें तो दंगल, पीके और धूम 3 ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। ऐसा नहीं है कि आमिर हमेशा ही हिट फिल्में देते आए हैं, 30 साल के करियर में उनकी कई ऐसी फिल्में रहीं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रहीं।
हिट से ज्यादा तो फ्लॉप दे चुके हैं आमिर खान, 30 साल के करियर में 'ठग्स' का सबसे बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल पांडे: द राइजिंग
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से पहले आमिर की एक और बड़ी पीरियड फ्लॉप फिल्म मंगल पांडे: द राइजिंग (2005) थी। 37 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 27 करोड़ रुपये ही बना सकी। भारत के पहले क्रांतिकारी मंगल पांडे के जीवन पर बनी इस फिल्म में आमिर के साथ रानी मुखर्जी, अमीषा पटेल और ओम पुरी मुख्य भूमिका में थे। साल 2001 में दिल चाहता है के बाद फिल्म मंगल पाडे से आमिर ने 5 साल बाद वापसी की थी।
अकेले हम अकेल तुम
मंसूर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आमिर खान के साथ मनीषा कोईराला ने काम किया। फिल्म में आमिर के बेटे का किरदार आदिल रिजवी ने निभाया था। इसके गाने वैसे तो पॉपुलर हुए लेकिन फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया।
मेला
साल 2000 में धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान के साथ ट्विंकल खन्ना मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। मेला के फ्लॉप होने के बाद ट्विंकल खन्ना का करियर भी खत्म हो गया। उन्होंने अक्षय कुमार से शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली।
अंदाज अपना-अपना
आमिर-सलमान की कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना को भले ही आज टीवी पर खूब देखा जाता हो लेकिन रिलीज के दिनों में इसे खास दर्शक नहीं मिले थे। आमिर आज भी हैरान होते हैं कि आखिर उस वक्त इस फिल्म को पसंद क्यों नहीं किया गया। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। आमिर और सलमान के साथ इसमें रवीना टंडन और करिश्मा कपूर भी थीं।