फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Rampal Birthday: जब एक पार्टी ने बदल दी अर्जुन रामपाल की किस्मत, ऐसे बने मॉडल से एक्टर

Fri, 26 Nov 2021 08:35 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 26 Nov 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday: When a party changed the fate of Arjun Rampal, know the amazing facts
अर्जुन रामपाल  - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अपनी एक्टिंग के साथ साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। 26 नवंबर को अर्जुन 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1972 में जबलपुर में हुआ था। लेकिन उनका बचपन काफी उतार चढ़ाव से भरा था। जब वह छोटे थे तो उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद उनकी मां उन्हें अपने साथ नासिक ले आईं, जहां उन्होंने बतौर टीचर काम किया। बड़े होने के बाद अर्जुन दिल्ली के हिंदू कॉलेज में पढ़े। इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग करनी भी शुरू कर दी। आज अर्जुन रामपाल के जन्मदिन के मौके पर जानिए कैसे एक आम लड़का मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में शानदार फिल्में करने लगा।

Arjun Rampal Birthday: When a party changed the fate of Arjun Rampal, know the amazing facts
अर्जुन रामपाल

पार्टी में मिला पहला ऑफर
एक बार अर्जुन रामपाल दिल्ली की एक पार्टी में गए थे। लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि इस पार्टी में उनकी किस्मत चमकने वाली है। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर अर्जुन पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने अर्जुन को मॉडलिंग करने का ऑफर दिया। देखते ही देखते रोहित की मदद से अर्जुन मॉडलिंग कि दुनिया जाना माना नाम बन गए।

Arjun Rampal Birthday: When a party changed the fate of Arjun Rampal, know the amazing facts
अर्जुन रामपाल

मिली पहली फिल्म 
अर्जुन रामपाल बतौर मॉडल अपनी पहचान बना चुके थे। साल 2001 में उन्हें फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत में काम करने का मौका मिला। इसके बाद मानो अर्जुन की एक्टिंग का सफर शुरू हो गया। उन्होंने दीवानापन, दिल है तुम्हारा, आई सी यू, असंभव, यकीन, रॉय, दिल का रिश्ता, चक्रव्यूह, इनकार, डैडी, अनकही, दिल है तुम्हारा, डॉन,वादा, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल, राजनीति और रा.वन जैसी तमाम फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday: When a party changed the fate of Arjun Rampal, know the amazing facts
मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल

20 साल बाद हुआ तलाक
साल 1998 में अर्जुन रामपाल ने मॉडल मेहर जेसिया से बड़ी ही धूमधाम के साथ शादी की थी। दोनों की दो बेटियां माहिया और मायरा हैं। लेकिन शादी के 20 साल बाद 2018 दोनों ने अचानक ही अलग होने का फैसला कर लिया। इस खबर ने बॉलीवुड समेत उनके फैंस को बड़ा झटका दिया। दोनों को आइडल कपल की तरह देखा जाता था। 

विज्ञापन
Arjun Rampal Birthday: When a party changed the fate of Arjun Rampal, know the amazing facts
बेटे के साथ अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला - फोटो : सोशल मीडिया

14 साल छोटी गैब्रिएला से रिश्ता
अर्जुन और मेहर के तलाक का कारण गैब्रिएला को माना जाता है। गैब्रिएला साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं। गैब्रिएला का नाम एफएचएम में दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है। गैब्रिएला ने हाल में ही अर्जुन रामपाल के बेटे को जन्म दिया था, लेकिन दोनों ने अब तक शादी नहीं की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed