फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में विदेशी महिला के साथ मकान मालिक ने किया दुष्कर्म, इंसाफ की मांग कर रहे बॉलीवुड सितारे

Sun, 04 Aug 2019 02:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 04 Aug 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal Farhan Akhtar came in support of  Foreigner who was assaulted in Delhi by landlord
Farhan Akhtar and Arjun Rampal - फोटो : file photo

फिल्मी सितारे कई बार सामाजिक मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रख चुके हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर से लेकर ट्विंकल खन्ना तक ने उन्नाव केस में पीड़िता को इंसाफ देने की गुहार लगाई थी। इन दोनों एक्ट्रेस के अलावा कई और सितारों ने भी पीड़िता की इंसाफ की मांग की। वहीं अब बॉलीवुड स्टार्स ने एक और मामले पर इंसाफ की गुहार लगाई है। यह मामला विदेशी महिला से जुड़ा है जिसके साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म किया था।

Arjun Rampal Farhan Akhtar came in support of  Foreigner who was assaulted in Delhi by landlord
marital rape - फोटो : pexels.com

दरअसल, साल 2013 में दिल्ली के एक मकान मालिक ने विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद शख्स के खिलाफ कार्यवाही हुई और उसे चार साल की सजा सुना दी गई। अब इस मामले में शख्स की अपील पर कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। जिसके बाद महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इंसाफ की मांग की है। 

Arjun Rampal Farhan Akhtar came in support of  Foreigner who was assaulted in Delhi by landlord
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

इस महिला के वीडियो के वायरल होने के बाद फिल्मी सितारे भी महिला को समर्थन दे रहे हैं, साथ ही इंसाफ की मांग कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने लिखा - 'जो गलत है वो गलत है। देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते ये हमारी ड्यूटी है कि हम सही के साथ खड़े हों। ऐसी हरकतें सिर्फ देश को ही कलंकित नहीं करती हैं। यह भी दिखाती हैं कि हम लोग महिलाओं के साथ कैसे बर्ताव करते हैं। दुष्कर्म करने वाले को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal Farhan Akhtar came in support of  Foreigner who was assaulted in Delhi by landlord
फरहान अख्तर - फोटो : file photo

अर्जुन के अलावा फरहान अख्तर भी महिला के लिए इंसाफ की मां कर रहे हैं। 'एक बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण अपील, नो बेल टू रेपिस्ट।' साथ ही दोनों सितारों ने महिला द्वारा शेयर किया गया वीडियो भी शेयर किया है। महिला ने यह वीडियो 30 जुलाई को शेयर किया है। जिसमें वह आपबीती बता रही है। 

विज्ञापन
Arjun Rampal Farhan Akhtar came in support of  Foreigner who was assaulted in Delhi by landlord
marital rape - फोटो : pexels.com

उन्नाव केस की बात करें तो भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर पर उन्नाव की रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हाल ही में पीड़िता का एक्सीडेंट हो गया जिसमें उसके परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि पीड़ता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन दिए हैं। साथ ही पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed