बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अपनी पत्नी मेहर जेसिया से शादी के 20 साल बाद तलाक ले लिया है। आपको बता दें कि यह दोनों काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। इसी के साथ ही अर्जुन रामपाल के एक मॉडल को डेट करने की खबरें आने लगी थीं। अर्जुन ने भी अब इस मामले पर अपनी सफाई दी है।
इस मॉडल से अफेयर पर अर्जुन रामपाल ने यूं दिया जवाब, पत्नी से तलाक के बाद उछला था नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन का नाम मॉडल नताशा स्टेनकोविक से जोड़ा जा रहा है। उन्हें कई रिपोर्ट में अर्जुन और मेहर की 20 साल की शादी टूटने की वजह भी बताया गया है लेकिन अर्जुन ने अपने एक ट्वीट में लिखा है- 'कुछ लोग सुबह की ताजा कॉफी के साथ शुरू होते हैं, कुछ दूसरे ताजा हलचल पैदा करने वाले लिंक अप के साथ! अभी सिर्फ मैं और मेरा कप है।'
Some mornings start with freshly brewed coffee , others with freshly stirred link ups !
Right now it’s just my cuppa and me ..... pic.twitter.com/Plevi4iUGg
आपको बता दें कि नताशा को बॉलीवुड में पहचान रैपर बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' से मिला था। गाने के सुपरहिट होते ही नताशा को कई बड़े प्रोजेक्ट भी मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नताशा स्टेनकोविक और अर्जुन रामपाल की पहली मुलाकात फिल्म 'सत्याग्रह' के सेट पर हुई थी लेकिन इन दोनों की अच्छी जान-पहचान फिल्म 'डैडी' के सेट पर मानी जाती है। इसके बाद से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती दिखने लगी थी।
नताशा एक बॉलीवुड डांसर और मॉडल हैं और सर्बिया की रहने वाली हैं। नताशा बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। नताशा बेहद खूबसूरत हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नताशा 'जॉनसन एंड जॉनसन' और 'ड्यूरेक्स' जैसे ब्रांड के लिए ऐड फिल्म भी कर चुकी हैं।