{"_id":"5b17d7ef4f1c1ba86e8b6ab4","slug":"ranveer-singh-sara-ali-khan-starrer-simmba-release-on-28-december-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंबा की रिलीजिंग डेट का खुलासा, रणवीर सिंह ने किया 'गंदा' इशारा तो रोहित ने झट से पकड़ा हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंबा की रिलीजिंग डेट का खुलासा, रणवीर सिंह ने किया 'गंदा' इशारा तो रोहित ने झट से पकड़ा हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
सिंबा
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अली खान की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग बुधवार को शुरू हो गई। इस सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर, सारा, करण जौहर और रोहित शेट्टी दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो इस फिल्म की रिलीजिंग डेट को उजागर करने का नया तरीका हो सकता है।
Trending Videos
रणवीर सिंह
सेट से आए इस वीडियो के बाद साफ हो गया है कि रणवीर सिंह और सारा अली खान किस लुक में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह इस फिल्म में पुलिस वाले संग्राम भलेराव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह
इस वीडियो में रणवीर सिंह हर बार कि तरह इस बार भी अपने जोशीले अंदाज में नजर आए और इसमें उनसे एक बहुत बड़ी गलती हो गई। दरअसल वह इस फिल्म का एक डायलॉग मराठी में बोलते हुए अपने हाथ से चुटकी बजाकर गंदा इशारा करते हुए नजर आए। इस बीच अचानक से रोहित शेट्टी आ जाते हैं और रणवीर का हाथ पकड़ लेते हैं।
simmba
वीडियो में आगे सारा भी मराठी में बोलती नजर आ रही हैं। वीडियो में सारा रोहित से पूछती हैं कि क्या ये सिंबा का सेट है तो इस पर वो कहती हैं- आइला, अमृता सिंह। इसके बाद वो रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को मारने के लिए दौड़ती है। अंत में फिल्म के प्रोड्यूस करन जौहर आते हैं 'सिम्बा' की रिलीजिंग डेट का ऐलान करते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म अगले साल 28 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on
विज्ञापन
रणवीर सिंह
इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के लिए अब रणवीर सिंह ने अपना लुक रीयल लाइफ में भी बदल लिया है। पिछले दिनों अचानक ही वो जब इस लुक में दिखे तो फैंस चौक गए।
