देशभर में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए 25 मार्च से लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिसकी वजह से जो उस समय जहां था वो वहीं पर रह गया। ऐसे ही लोगों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल का नाम भी शुमार था। अर्जुन लॉकडाउन के बीच कजरत में ही फंस गए थे। लेकिन अब अर्जुन, मुंबई वापस आ गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने ही दी है।
लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान मुंबई वापस लौटे अर्जुन रामपाल, अब बेटियों संग बिता रहे हैं वक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन रामपाल कजरत में अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे आरिक के साथ थे। इस दौरान वो दोनों के साथ काफी अच्छा समय बिता रहे थे। अर्जुन और गैब्रिएला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कजरत से भी दोनों अपने अपडेट्स फैंस के साथ साझा करते रहते थे। अब जब अर्जुन वापस लौट आए हैं तो वो अपना समय बेटियों के साथ व्यतीत कर रहे हैं।
इस बात की जानकारी अर्जुन ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अर्जुन रामपाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अर्जुन की दोनों बेटियां मायरा और माहिका नजर आ रही हैं। तस्वीर में अर्जुन अपनी बेटी को किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है, 'आखिरकार अपनी सुंदरियों के साथ वक्त बिताने को मिल ही गया।'
Finally time with my beauties. #daughters
A post shared by Arjun (@rampal72) on
अर्जुन रामपाल कजरत से भी अपनी अपडेट्स सोशल मीडिया के माध्यम से देते रहते थे। अर्जुन ने कुछ दिन पहले अपना शेव करते हुए वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वो अब इस दाढ़ी के साथ और नहीं रह सकते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी एक तस्वीर क्लीन शेव लुक में भी साझा की थी।
गौरतलब है कि अर्जुन की दोनों बेटियां उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में रह रही थीं। हालांकि अर्जुन उनके साथ फोन के जरिए पूरी तरह से संपर्क में थे। बता दें कि अर्जुन कपूर की दोनों बेटिया उनकी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से हैं। मेहर और अर्जुन का तलाक हो चुका है और अर्जुन अब अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे आरिक के साथ रहते हैं।
पढ़ें: अक्षय कुमार बोले, 'मेरे पेट पर लात मत मारो', पत्नी ट्विंकल खन्ना से सरेआम मांगी माफी