फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में बढ़ी अर्जुन रामपाल की दाढ़ी, गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने काट दी

Tue, 19 May 2020 04:28 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 19 May 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
Arjun Rampal Shaves His Beard Due to Extension of Lockdown Girlfriend Gabriela Helps To get Clean Shaved Look
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media

लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। अब लॉकडाउन का समय 31 मई तक बढ़ गया है। जिसके चलते बॉलीवुड सेलेब्स को अब सोशल मीडिया से जुड़े रहने का एक मौका और मिल गया है। सभी बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए कुछ ना कुछ साझा करते रहते हैं। इसी बीच अब अभिनेता अर्जुन रामपाल ने वो कर दिया है जो वो काफी समय से नहीं कर पा रहे थे। इसमें उनकी मदद की है उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने।

Arjun Rampal Shaves His Beard Due to Extension of Lockdown Girlfriend Gabriela Helps To get Clean Shaved Look
अर्जुन रामपाल गैब्रिएला - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अर्जुन ने जबसे लॉकडाउन शुरू हुआ था तभी से अपनी दाढ़ी बढ़ाकर रखी थी। लेकिन लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होते ही अर्जुन ने अपनी दाढ़ी की बलि चढ़ा दी है। इसमें उनका साथ दिया गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने। अर्जुन ने पहले एक वीडियो साझा किया जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वो अब अपनी दाढ़ी को और ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहते।

Arjun Rampal Shaves His Beard Due to Extension of Lockdown Girlfriend Gabriela Helps To get Clean Shaved Look
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media

अर्जुन का ये वीडियो गैब्रिएला बना रही हैं। वीडियो में अर्जुन कहते हैं, 'क्वारनटीन अब 31 मई तक बढ़ गया है। तो अब मैं अपनी दाढ़ी को और बढ़ाना नहीं चाहता। इसलिए गैब्रिएला मेरी दाढ़ी काटने में मेरी मदद करेंगी। तो मैं अगले 2 घंटे तक कोई पोस्ट नहीं करूंगा।'

View this post on Instagram

The extended quarantine has got the better of my beard. Time to let it go!!!!hopefully it grows back before filming commences.... #hairtodaygonetomorrow

A post shared by Arjun (@rampal72) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Rampal Shaves His Beard Due to Extension of Lockdown Girlfriend Gabriela Helps To get Clean Shaved Look
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media

इसके बाद अर्जुन ने अपना दूसरा वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अर्जुन ने दिखाया कि कैसे उन्होंने अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी को काटा है। इस काम में उनकी मदद गैब्रिएला ने की है। वीडियो में गैब्रिएला भी दिखाई दे रही हैं। इसके बाद ही अगली पोस्ट में उन्होंने अपना क्लीनशेव लुक भी साझा किया।

View this post on Instagram

It’s started 😅

A post shared by Arjun (@rampal72) on

विज्ञापन
Arjun Rampal Shaves His Beard Due to Extension of Lockdown Girlfriend Gabriela Helps To get Clean Shaved Look
अर्जुन रामपाल - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि अर्जुन रामपाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। अर्जुन ने कुछ समय पहले अपनी वर्कआउट करते हुए वीडियो भी साझा की थी। इसके अलावा वो गैब्रिएला और अपने बेटे से जुड़ी पोस्ट भी अक्सर साझा करते रहते हैं।

पढ़ें: छात्र ने लगाई सोनू सूद से मदद की गुहार, अभिनेता ने कहा- 'अपनी मम्मी से कहो...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed