बीते कुछ दिनों से टिकटॉक काफी विवादों में रहा है। सोमवार को इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एक वीडियो को लेकर काफी बवाल हो गया। फैजल सिद्दीकी नाम के एक टिकटॉक स्टार ने अपने अकाउंट से कुछ दिन पहले एक वीडियो अपलोड किया था, आरोप है कि फैजल ने इस वीडियो के जरिए एसिड अटैक को प्रमोट किया है।
टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी की एसिड वाली वीडियो पर भड़कीं पूजा भट्ट, बोलीं- इस आदमी को काम पर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजल सिद्दीकी के इस वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट भड़क गई हैं। उन्हें एक ट्वीट करते हुए इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, 'इस धरती पर लोगों के साथ क्या गलत है? यह बहुत खराब है। टिकटॉक इंडिया आप इस तरह के कंटेट की कैसे अनुमति दे सकते हैं। इस आदमी को काम पर लगाए जाने की जरूरत है। और जो महिला इस वीडियो में है, क्या आपको एहसास भी है कि इस तरह की वीडियो का हिस्सा बनकर आप कितना बड़ा नुकसान कर रही हैं?'
What on earth is wrong with people? This is depraved. How can you allow this kind of content on your platform @TikTok_IN This man needs to be taken to task. As for the woman in the video-do you realise what immense harm you are causing by participating in this? https://t.co/I5OLTEZGVe
क्या है इस वीडियो में
वीडियो में दिख रहा है फैजल एक ऐसे लड़के की एक्टिंग कर रहे हैं जिसे प्यार में धोखा मिला है। वो लड़की से कहते हैं कि उसने उन्हें दूसरे लड़के के लिए छोड़ दिया। इसके बाद फैजल उस लड़की पर कुछ फेंकते हैं जिसे एसिड समझा जा रहा है। अगले ही सीन में मेकअप के साथ एक लड़की दिखती है जिसे देखने से लगता है कि एसिड की वजह से उसका चेहरा खराब हो गया है। बबाल होने के बाद फैजल ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया है।
रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखकर फैजल के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने टिकटॉक इंडिया को भी पत्र लिखकर फैजल को अपने प्लेटफॉर्म से ब्लॉक करने के लिए कहा है।
Written to @DGPMaharashtra DGP to take action against #FaizalSiddiqui. Also wrote to @TikTok_IN to block this person from the platform, though they have deleted the video from it after a call from @NCWIndia https://t.co/drBqy9ykji pic.twitter.com/X1CpM8soBt