फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिन शादी के मां बनीं गैब्रिएला के पैरेंट्स अर्जुन से इस अंदाज में मिले, विदेश से देखने आए हैं पोता

Fri, 09 Aug 2019 01:35 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
arjun rampal spotted with girlfriend gabriella demetriades parents
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था । अर्जुन ने बेटे का नाम अरिक रामपाल है। अर्जुन और गैब्रिएला बेटे के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं । अर्जुन के बेटे को देखने के लिए उनकी दोनों बेटियां भी अस्पताल पहुंची थीं। हाल ही में अर्जुन को गैब्रिएला के पैरेंट्स के साथ स्पॉट किया गया । 
arjun rampal spotted with girlfriend gabriella demetriades parents
arjun rampal - फोटो : social media
गैब्रिएला के पैरेंट्स अपने पोते को देखने के लिए साउथ अफ्रीका से भारत आए हैं । अर्जुन और गैब्रिएला के साथ उनके पैरेंट्स एक साथ कार में दिखे । सभी बहुत खुश दिख रहे थे लेकिन उनके साथ बेटा अरिक नहीं था । बता दें कि डिलीवरी के 20 दिन बाद गैब्रिएला काफी फिट हो गई हैं । 
arjun rampal spotted with girlfriend gabriella demetriades parents
arjun rampal - फोटो : social media
गैब्रिएला ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ फोटोज शेयर की थीं । एक ओर कुछ पुरानी तस्वीरें हैं, जिनमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। वहीं कुछ फोटोज एक दम लेटेस्ट हैं जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है । गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकी मॉडल हैं, इसलिए वो जल्द से जल्द फिट होना चाहती हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
arjun rampal spotted with girlfriend gabriella demetriades parents
arjun rampal - फोटो : social media
अर्जुन ने बेटे का नाम रिवील करते हुए एक पोस्ट लिखा था । जिसमें उन्होंने कहा था, 'आंसू, खुशी, आभार और रोशनी से बनी एक कीमती चीज। हमारी जिंदगी में इंद्रधनुष के सभी रंग भर गए। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं। जूनियर रामपाल का हमारे जीवन में स्वागत है। आप सभी का शुक्रिया । आपके प्यार और खूबसूरत दुआओं के लिए...बेबी अरिक रामपाल को हैलो कहिए।' 
विज्ञापन
arjun rampal spotted with girlfriend gabriella demetriades parents
arjun rampal - फोटो : social media
गैब्रिएला ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। पहली पत्नी मेहर से अलग होने के बाद 2018 से ही गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल साथ हैं। वहीं पहली पत्नी से अर्जुन की दो बेटियां भी हैं जिनके नाम माहिका और माहिरा हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed