फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुच्छेद 370 हटते ही PM मोदी की फिल्ममेकर्स से अपील, बोले-जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जरूर...

Fri, 09 Aug 2019 01:31 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 09 Aug 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
pm modi appeals to the film makers to shoot film and invest in kashmir and laddakh
PM Modi - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर विस्तृत बात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास की धीमी गति के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया तो यहां के विकास के लिए प्रतिबद्धता भी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा जम्मू-कश्मीर की चिंता पूरे देश की चिंता है।

pm modi appeals to the film makers to shoot film and invest in kashmir and laddakh
PM Modi - फोटो : Social Media

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में फिल्म उद्योग का विस्तार किया जाएगा। देश के साथ-साथ विदेशी फिल्म उद्योगों को भी यहां शूटिंग करने का न्योता दिया जाएगा। यहां बनने वाली एक-एक फिल्म राज्य के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड की किसी भी फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर के बिना पूरी नहीं होती थी।

pm modi appeals to the film makers to shoot film and invest in kashmir and laddakh
PM Modi - फोटो : Social Media

पीएम मोदी ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दुनिया का सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन (पर्यटन गंतव्य) बनने की क्षमता है। इसके लिए जो वातावरण चाहिए, शासन प्रशासन में जो बदलाव चाहिए, वो किए जा रहे हैं लेकिन मुझे इसमें हर देशवासी का साथ चाहिए। एक जमाना था, जब बॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग के लिए कश्मीर पसंदीदा जगह थी। उस दौरान शायद ही कोई फिल्म बनती हो, जिसकी कश्मीर में शूटिंग न होती हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi appeals to the film makers to shoot film and invest in kashmir and laddakh
PM Modi - फोटो : Social Media

पीएम मोदी ने आगे कहा- 'अब जम्मू-कश्मीर में स्थितियां सामान्य होंगी, तो देश ही नहीं, दुनिया भर के लोग वहां फिल्मों की शूटिंग करने आएंगे। हर फिल्म अपने साथ कश्मीर के लोगों के लिए रोजगार के अनेक अवसर भी लेकर आएगी। मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, तेलगू और तमिल फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े लोगों से आग्रह करूंगा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में निवेश के बारे में, फिल्म की शूटिंग से लेकर थिएटर और अन्य साधनों की स्थापना के बारे में जरूर सोचें।'

विज्ञापन
pm modi appeals to the film makers to shoot film and invest in kashmir and laddakh
Pm Narendra Modi - फोटो : ANI

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों के परिवारवाद ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को नेतृत्व का अवसर ही नहीं दिया। अब मेरे युवा, जम्मू-कश्मीर के विकास का नेतृत्व करेंगे और उसे नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। मैं नौजवानों, वहां की बहनों-बेटियों से आग्रह करूंगा कि अपने क्षेत्र के विकास की कमान खुद संभालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed