{"_id":"6020fc49ac0e4a4eb87781df","slug":"arjun-rampal-to-star-in-aparna-sen-directorial-the-rapist-alongside-konkona-sensharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘नेल पॉलिश’ ने अर्जुन को दिलाई ये अहम फिल्म, कोंकणा सेन के साथ मिलकर खींचेंगे बलात्कारी का नकाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘नेल पॉलिश’ ने अर्जुन को दिलाई ये अहम फिल्म, कोंकणा सेन के साथ मिलकर खींचेंगे बलात्कारी का नकाब
मुंबई ब्यूरो अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अर्जुन रामपाल, कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : Twitter
Link Copied
'राजनीति' और 'रा-वन' जैसी फिल्मों से ख्याति बटोर चुके अर्जुन रामपाल इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। अभिनेता अर्जुन रामपाल, जल्द आने वाली एक अहम फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। हाल ही में रिलीज हुई मनोवैज्ञानिक ड्रामा फिल्म 'नेल पॉलिश' में अर्जुन रामपाल ने एक हाई-प्रोफाइल वकील का किरदार निभाया है जिसमें वो एक सामाजिक कार्यकर्ता पर दो प्रवासी बच्चों के बलात्कार करने के आरोप का कोर्टरूम में बचाव करते नजर आए थे।
Trending Videos
2 of 6
अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि अर्जुन रामपाल अपनी आने वाली अगली फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आएंगे। जी-5 की नेल पॉलिश की तरह इस आने वाली अगली फिल्म की कहानी का विषय वस्तु भी बलात्कार जैसी समाजिक बुराई ही होगी। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और कोंकणा सेन शर्मा दोबारा एक-साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले 2013 में आई फिल्म 'मेरीडियन लाईन्स' में इन दो सितारों को एक साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल और कोंकणा सेन शर्मा की इस फिल्म को निर्देशित करेंगी, अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की मां और मशहूर बंगाली फिल्म-मेकर अपर्णा सेन। इस फिल्म का टाइटल होगा 'द रेपिस्ट'। यह फिल्म उन सामाजिक कारणों का परीक्षण करेगी जिसकी वजह से समाज में बलात्कार जैसे संगीन अपराध आए दिन सुनने को मिलते हैं। साथ ही यह फिल्म ऐसे संगीन अपराध करने वालों को तैयार करने में समाज की भूमिका का भी अवलोकन करेगी।
4 of 6
अर्जुन रामपाल
- फोटो : instagram/rampal72
अपर्णा सेन निर्देशित यह फिल्म पीड़ित की मनोस्थिति, उसकी पीड़ा और बलात्कार के दुष्प्रभाव को भी दर्शाएगी। सूत्रों की मानें तो फिल्म के पहले की सारी तैयारियां हो रही हैं । मार्च के शुरूआत में शूटिग शुरू होने की संभावना है। ऐसा विश्वास जताया जा रहा है कि अपर्णा सेन के इस फिल्म की कहानी अपनी बहुचर्चित फिल्मों '36 चौरंगी लेन' (1981) , 'परोमा' (1984), 'युगांत' (1995) और 'मिस्टर और मिसेज अय्यर' (2002) की तरह ही हाल के दिनों की सामाजिक-राजनैतिक वास्तविकता को फिर से एक बार बड़े पर्दे पर लाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : instagram/themusework
'द रेपिस्ट' अपर्णा की तीसरी बड़ी हिंदी फिल्म होगी। इससे पहले अपर्णा ने 'सारी रात' (2015) और 'सोनाटा' (2017) जैसी उम्दा बुद्धिजीवी फिल्में दी हैं। अपर्णा सेन शुरू से ही महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को लेकर मुखर वक्ता रही हैं। समाज में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार, घरेलू-हिंसा और बलात्कार के मसलों पर सेन ने हमेशा अपनी चिंता व्यक्त की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।