सब्सक्राइब करें

थम नहीं रहा कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ का ट्विटर वॉर, गायक ने कहा- ‘टीवी पर बैठ के कुछ भी…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 08 Feb 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
diljit dosanjh takes kangana ranaut on her tv interview what is this drama
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : twitter@KanganaTeam, instagram/diljitdosanjh

करीबी दो महीने पहले दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत का ट्विटर वॉर खूब चर्चा में रहा। उसके बाद भी दोनों कई बार एक दूसरे पर तंज कसते देखे गए। हाल ही में कंगना ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया और किसान आंदोलन से लेकर हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना तक पर बात की। अब इसे लेकर दिलजीत ने ट्वीट किया है।

Trending Videos
diljit dosanjh takes kangana ranaut on her tv interview what is this drama
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

कंगना ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि दिलजीत को उन्होंने ओपन चैलेंज दिया था कि एक बार कह दें कि वे खालिस्तानी नहीं हैं। उन्होंने ऐसा नहीं किया। वह युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। कंगना की इसी बात पर दिलजीत ने लिखा कि “टीवी इंटरव्यू: ‘आप मुझसे यह पूछें, मैं आपको इसका जवाब देता हूं।‘ यह नाटक क्या है? वह देश के बारे में, पंजाब के बारे में बात करते हैं। वे बहस को दूसरे एंगल पर बदलना चाहते हैं। आप हमें वैसा दिखाना चाहते हैं जैसा आप चाहते हैं। वाह।“
 

विज्ञापन
विज्ञापन
diljit dosanjh takes kangana ranaut on her tv interview what is this drama
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

दिलजीत ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ‘देश में आग लगाने का काम ये अपने आपको ‘मास्टर-मास्टरनी’ कहलाने वाले लोग करते हैं। मुझे पता है गंदगी का जवाब देना ठीक नहीं है, पर ये शेर ही छेड़ते रहते हैं। हर बात पे चुप रहना अच्छा नहीं। कल को किसी को कुछ भी बना देंगे। पंजाबी अभी जिंदा है प्यारे।‘
 

diljit dosanjh takes kangana ranaut on her tv interview what is this drama
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

एक अन्य ट्वीट में दिलजीत ने लिखा कि ‘वे टीवी पर बैठकर खुद को देशभक्त कहते हैं। वे बात करते हैं जैसे पूरा देश सिर्फ उनके लिए है। जब भी जरूरत पड़ी है, पंजाबियों ने देश के लिए अपनी जान दी है। भगवान न करे अगर आज इसकी कोई जरूरत पड़े तो हम इसे फिर से करेंगे। और ये पंजाबी आपके पक्ष को इतना चुभते हैं?’
 

विज्ञापन
diljit dosanjh takes kangana ranaut on her tv interview what is this drama
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI
कंगना ने क्या कहा
कंगना रणौत ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने दिलजीत को ओपन चैलेंज दिया था कि वे सिर्फ एक बार कह दें कि वो खालिस्तानी नहीं है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। युवाओं को गुमराह करने का काम किया जा रहा है, उन्हें खालिस्तान के बारे में एक सपना दिखाया गया है।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed