सब्सक्राइब करें

'पाजी' के बारे में पूछा तो नेहा कक्कड़ ने दिया जवाब, बोलीं 'मुझे शर्म आ रही है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 08 Feb 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar Blushed when Paparazzi asked about PAAJI Video Viral on Instagram
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी चर्चा में लगातार बने हुए है। जिस तरह अचानक से इन दोनों ने 'चट मंगनी पट व्याह' किया, इसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए थे। आए दिन यह नवविवाहित जोड़ा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरता है। कभी न्यू ईयर सेलिब्रेशन तो कभी साथ में लोहड़ी मनाते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर फैंस खूब पसंद करते हैं। इसी बीच नेहा कक्कड़ की एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

Trending Videos
Neha Kakkar Blushed when Paparazzi asked about PAAJI Video Viral on Instagram
नेहा कक्कड़ - फोटो : instagram/nehakakkar

दरअसल, नेहा को मुंबई में कहीं जाते हुए स्पॉट किया गया है। इस दौरान नेहा ग्रे कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मौके पर ही वह पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं और उनसे बच पाना उनके लिए नामुमकिन सा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar Blushed when Paparazzi asked about PAAJI Video Viral on Instagram
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

बस फिर क्या था पैपराजी ने नेहा के सामने प्रश्नों की झड़ी लगा दी और उनसे पति रोहनप्रीत सिंह के बारे में पूछा। इसपर नेहा शर्मा गईं और हंसकर अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गईं। सोशल मीडिया पर नेहा का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

Neha Kakkar Blushed when Paparazzi asked about PAAJI Video Viral on Instagram
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : वीरल भयानी

दरअसल, पैपराजी ने पूछा कि हैलो मैम कैसी हैं। इसपर नेहा के जवाब के तुरंत बाद दूसरे सवाल में पूछा कि पाजी कहां हैं, हमारे रोहनप्रीत सर। इस पर नेहा कक्कड़ शर्मा गईं और फिर बोलीं पाजी किसे कह रहे हो मुझे पता है और कौन होगा, मुझे शर्म आ रही है। लोगों को नेहा का यह रिएक्शन काफी क्यूट और पसंद आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Neha Kakkar Blushed when Paparazzi asked about PAAJI Video Viral on Instagram
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित नजर आए थे। शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हुई थीं। फिल्हाल नेहा और रोहनप्रीत इस समय खूब एन्जॉय कर रहे हैं। याद दिला दें नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर, 2020 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed