{"_id":"5d71fe848ebc3e01376a8325","slug":"arjun-rampal-troll-for-share-the-mumbai-rain-video-he-replied-back","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई की बारिश का वीडियाे शेयर करते ही ट्रोल हुए अर्जुन, यूजर्स बोले-मर्सिडीज छोड़ मारुति खरीद लो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई की बारिश का वीडियाे शेयर करते ही ट्रोल हुए अर्जुन, यूजर्स बोले-मर्सिडीज छोड़ मारुति खरीद लो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arjun rampal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में लगातार हुई बारिश से पूरे शहर में जलभराव की समस्या हो गई । बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को भी सड़क पर घुटने तक भरे पानी से परेशानी हुई । अमिताभ बच्चन के घर प्रतीक्षा के अंदर तक पानी घुस गया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था । वहीं अर्जुन रामपाल ने भी अपनी कार से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था ।
2 of 5
mumbai rain
- फोटो : social media
इस वीडियो में रेड मर्सडीज पानी में फंसी नजर आ रही है । अर्जुन ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'केवल भारतीय कार ही इस मौसम में चल सकती हैं । सुरक्षित रहें ।' ये वीडियो शेयर करते ही अर्जुन को यूजर ने ट्रोल करना शुरू कर दिया । एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "क्या बकवास है... तो आप भी रेंज रोवर का प्रयोग करना छोड़कर मारुति ऑल्टो खरीद लो ।"
3 of 5
arjun rampal
ट्रोलर की इस बात का जवाब देते हुए अर्जुन रामपाल ने लिखा, "यह वीडियो मेरी ऑल्टो से ही बनाया गया है ।" ट्रोलर और अर्जुन रामपाल की यह जंग यहीं नहीं रुकी । इसके बाद अर्जुन रामपाल के कमेंट का रिप्लाई देते हुए यूजर ने एक और कमेंट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "यह सरहाना करने लायक है । आप अपनी रेंज रोवर मुझे दान कर दो ।"
बता दें कि अर्जुन रामपाल इसी साल जुलाई महीने में एक बेटे के पिता बने हैं । अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड ने बेटे को जन्म दिया था । अपने बेटे का नाम अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने आरिक रामपाल रखा है । अर्जुन का अभी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक नहीं हुआ है, हालांकि दोनों ने अर्जी डाल रखी है ।
विज्ञापन
5 of 5
Arjun Rampal and Gabriella Demetriades
- फोटो : twitter
गणेशोत्सव के मौके पर अर्जुन गर्लफ्रेंड और बच्चे के साथ पत्नी के घर पहुंचे थे । अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं । उनके नाम माहिका और मायरा हैं । कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में गैब्रिएला ने माहिका-मायरा और आरिक के रिश्ते को लेकर कहा था- 'अर्जुन की दोनों बेटियां आरिक से बेहद प्यार करती हैं। उनका रिश्ता भी आपस में दोस्त जैसा है। सभी एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी ये रिश्ता ऐसे ही बना रहे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।