फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने अनुष्का से इटली में क्यों गुपचुप रचाई थी शादी? पहली बार उठाया इस राज से पर्दा

Fri, 06 Sep 2019 12:24 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
virat kohli reveal why he married secretly with anushka sharma in italy
anushka virat
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसंबर 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी । अपने फैंस को जानकारी दिए बिना इस कपल ने क्यों शादी की थी, इस बारे में विराट कोहली ने पहली बार बात की है । एक इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का से पहली मुलाकात से लेकर शादी और हनीमून तक के कई राज खोले । 
virat kohli reveal why he married secretly with anushka sharma in italy
अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली अमेरिकन होस्ट ग्राहम बेनसिंगर के टॉक शो 'डेप्थ विद ग्राहम बेनसिंगर' में पहुंचे थे । यहां उन्होंने गुपचुप शादी करने पर कहा, 'शादी का सारा प्लान अनुष्का ने बनाया था क्योंकि मैं उस वक्त सीरीज में व्यस्त था । तो उसी ने लोकेशन पसंद की और बाकी सारी चीजें फाइनल की । हमें इसे गोपनीय रखना था, इसके अलावा हमारे पास और कोई रास्ता नहीं था ।'
virat kohli reveal why he married secretly with anushka sharma in italy
Virat, Anushka - फोटो : social media
ग्राहम ने पूछा, 'शादी इटली में हुई थी?' तब विराट कहते हैं, 'वहां पर एक मीडिया पर्सन पहुंच गया था लेकिन उसे अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली थी । विराट के एक दोस्त ने भी बताया कि जब तक विराट फ्लोरेंस नहीं पहुंचे, तब तक उन्होंने जगह के बारे में किसी को नहीं बताया था । हम फ्लोरेंस पहुंचे तो हमने ड्राइवर से पूछा कि हम कहां जा रहे हैं । इस पर उसने कहा- हमें आपको बताने की इजाजत नहीं है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli reveal why he married secretly with anushka sharma in italy
virat and anushka
विराट आगे कहते हैं, 'शादी बहुत प्राइवेट थी । वहां कड़ी सिक्योरिटी थी । अंदर आने के लिए मेहमनों को कार्ड दिए गए थे, उसके बिना एंट्री नहीं हो सकती थी । शादी के बाद हम मुंबई आए और अपनी इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए पार्टी रखी । जब दोनों रिसेप्शन खत्म हो गए तो हमारे परिवार वालों ने कहा अच्छा हुआ शादी इटली में हुई । दो रिसेप्शन के बाद उन्हें पता चला कि अगर शादी इंडिया में होती तो क्या होता ।' 
विज्ञापन
virat kohli reveal why he married secretly with anushka sharma in italy
Virat and Anushka
इसी इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का से अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया । उन्होंने कहा कि अनुष्का शर्मा से उनकी पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। उस दौरान वो काफी घबराए हुए थे। विराट कहते हैं, 'जब अनुष्का सेट पर आई तो वह मुझसे ज्यादा लंबी दिख रही थी। उनको देखने के बाद मैंने बोला क्या तुम्हें इससे ज्यादा ऊंची हील नहीं मिली। इस पर अनुष्का ने कहा एक्सक्यूज मी ? मैंने कहा- मैं बस मजाक कर रहा हूं।'


अनुष्का के साथ पहली मुलाकात में ही घबरा गए थे विराट, 'पागलों' की तरह करने लगे थे बर्ताव
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed