तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) साउथ की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के अभिनय को लोगों ने सराहा। इसके साथ ही उनके टशन और स्टाइल उनके प्रशंसकों को बहुत रास आया। इस फिल्म के बाद से विजय की फैन फॉलोइंग धीरे-धीरे हिंदी सिनेमाजगत में भी बढ़ गई। विजय हाल ही हिंदी सिनेमाजगत के मशहूर निर्माता करण जौहर से मिलने पहुंचे। इस दौरान विजय मुलाकात से ज्यादा अपनी चप्पलों की वजह से चर्चा में आ गए।
45 हजार की चप्पल पहनकर करण जौहर से मिलने पहुंचे 'अर्जुन रेड्डी', साथ में नजर आईं कियारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर विजय और करण की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में विजय नीले रंग की शर्ट और काले रंग का ट्राउजर पहने हुए हैं। इस बीच विजय की चप्पलों ने लोगों को ध्यान खींचा। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार विजय की यह चप्पल मशहूर ब्रांड 'गूची' की है। जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये है।
'गूची' एक महंगा ब्रांड है। सामने आई तस्वीरों में विजय के साथ 'कबीर सिंह' अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी थीं। कियारा ने शॉर्ट जंपसूट पहना हुआ था। इसके ऊपर उन्होंने सफेद रंग का जैकेट पहना हुआ था। तस्वीरों में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। विजय देवरकोंडा एक फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आए थे। इसी दौरान उन्होंने करण जौहर से मुलाकात की।
काफी समय से साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के हिन्दी डेब्यू की भी बातें चल ही रही हैं। हालांकि उन्होंने किसी हिन्दी फिल्म में काम करने के लिए किसी तरह का उत्साह नहीं दिखाया है। वहीं अपनी हालिया फिल्म 'डियर कॉमरेड' के राइट्स करण जौहर को बेच चुके विजय अभी तेलुगू इंडस्ट्री में काम करके ही खुश हैं। करण जौहर ने विजय से 'डियर कॉमरेड' के हिन्दी रीमेक में काम करने के लिए पूछा भी था, पर विजय ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था।
बात की जाए कियारा की, तो इन दिनों वह अपनी पहली महिला केंद्रित फिल्म 'इंदू की जवानी' की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गिल्टी' पर काम खत्म कर चुकी हैं। इनके अलावा किआरा इसी साल के आखिर रिलीज हो रही फिल्म 'गुड न्यूज' में भी अहम किरदार में हैं।
यह भी पढ़ें:- इस फिल्म को 2 साल पूरे होने पर विजय ने ऐसे किया रिएक्ट, 51 लाख में बनी और कमाए 500 करोड़