सलमान खान के प्रशंसकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। 'दबंग 3' के चुलबुल रॉबिनहुड पांडे की पहली झलक सामने आ गई है। भाईजान ने 'दबंग 3' (Dabangg 3) के मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। इस मोशन पोस्टर में सलमान अपने चित-परिचित दबंग स्टाइल में नजर आ रहे हैं। इस मोशन पोस्टर में सलमान एक्शन सीन करते हुए दिखाई दिए।
100 दिन बाद आ रहे सलमान खान, 'दंबग 3' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मोशन पोस्टर को रिलीज करते हुए सलमान ने एक कैप्शन भी लिखा। सलमान ने ट्वीट किया- 'आ रहे हैं! चुलबुल रॉबिनहुड पांडे। ठीक 100 दिन बाद। स्वागत नहीं करोगे हमारा।' इस 17 सेकेंड के मोशन पोस्टर को देखकर दबंग खान के प्रशंसकों के बीच फिल्म के प्रति उत्साह और भी बढ़ जाएगा।
Aa Rahe Hain! Chulbul Robinhood Pandey. Theek 100 din baad. Swagat Toh Karo Humara! #100DaystoDabangg3https://t.co/MVGLceqIez@arbaazSkhan @sonakshisinha @PDdancing @KicchaSudeep @nikhil_dwivedi @SKFilmsOfficial @kjr_studios @AChowksey @SureshProdns #GlobalCinemasLLP
सलमान ने एक साथ चार मोशन पोस्टर रिलीज किए हैं। यह चारों मोशन पोस्टर्स तो एक हैं लेकिन अलग-अलग भाषाओं में। सलमान की यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज होगी हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़। सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' इसी साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। 'दबंग 3' में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, अरबाज खान, किच्चा सुदीप और माही गिल जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।
Dabangg 3 ki deewaangi chaayegi ab Kannada mein bhi.
Dabangg 3 ab hogi aur bhi terrific, Telugu mein. Swagat Toh Karo Humara! #100DaystoDabangg3https://t.co/WkOV2aiyOc@arbaazSkhan @sonakshisinha @saieemmanjrekar @PDdancing @KicchaSudeep @nikhil_dwivedi @SKFilmsOfficial @saffronbrdmedia @AChowksey @SureshProdns #GlobalCinemasLLP
Swagat Toh Karo Humara! #100DaystoDabangg3https://t.co/XWN0YNKEoY@arbaazSkhan @sonakshisinha @saieemmanjrekar @PDdancing @KicchaSudeep @nikhil_dwivedi @SKFilmsOfficial @saffronbrdmedia @AChowksey
सख्ती के बावजूद कुछ दिन पहले सेट से सलमान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक्शन सीन करते हुए नजर आए थे। वीडियो में सलमान एक शख्स को उछल कर पैरों से मारते नजर आए थे। साथ ही वे ये सुनिश्चित भी कर रहे थे कि जो सीन उन्होंने किया है वो ठीक हुआ है या नहीं। ऐसा पहली बार नहीं है जब 'दबंग 3' के सेट से वीडियो लीक हुआ है। इससे पहले भी कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं।
A post shared by 💥Mr zeeshu 786💥 (@mr_zeeshu_786) on
यह भी पढ़ें:- VIDEO: सलमान खान ने खुद पर बरसाए ताबड़तोड़ कोड़े, इस वजह से दिया अपने आपको इतना दर्द