केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वापस लेने का एलान किया है। एक साल से इस कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन में देशभर से किसान दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। ऐसे में किसानों का समर्थन करने पूरा बॉलीवुड उतर आया। सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड सितारे किसानों को समर्थन करते नजर आए थे। आज जब इस कानून को वापस लिया गया तो बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो खुद एक्टिंग की दुनिया से दूर खेती कर रहे हैं। धर्मेन्द्र ,जूही चावला से लेकर प्रीति जिंटा और लकी अली जैसे कई दिग्गज कलाकारों को खेतों में अनाज और सब्जी उगाते देखा जा चुका है। चलिए जानते हैं कौन कौन से बॉलीवुड एक्टर्स करते हैं खेती।
Farm Laws Repeal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर्स, जो एक्टिंग छोड़ बन गए हैं किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र
धर्मेंद्र को अक्सर सोशल मीडिया पर खेती बाड़ी करते देखा जा चुका है। वह अक्सर अपने खेतों में लगी सब्जियों और फलों की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। धर्मेंद्र को कुछ सालों से लोनावला में अपने फार्महाउस में ही देखा जाता है। उनके फार्महाउस पर उन्होंने कई जानवरों को भी पाला हैं, जिनकी देखभाल भी वह खुद ही करते हैं।
जूही चावला
जूही चावला ने फिल्मों की चमक धमक छोड़कर पिछले कुछ सालों से खेती करते देखा जा सकता है। जूही चावला वाडा (महाराष्ट्र) स्थित फार्महाउस पर ऑर्गैनिक खेती करते देखा गया है। इतना ही नहीं जूही चावला ने अपनी जमीन उन किसानों को भी खेती करने के लिए दी है, जिनके पास जमीन नहीं है।
राखी
राखी बॉलीवुड की तमाम बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। लीड एक्ट्रेस से लेकर मां के किरदार तक उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया है। लेकिन जैसे ही वह फिल्मों से दूर हुईं, वह अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर रहने लगीं। अब वह पूरी तरह से किसान बन चुकी हैं। खेतों में सब्जियां लगाने से लेकर गाय पालन तक वह खुद ही करती हैं।
लकी अली
लगी अली के गानों को भला कौन भूल सकता हैं। वह आज भी गोवा में गाना गाते नजर आ जाएंगे। लेकिन इसके साथ ही वह खेती भी करते हैं। वह अक्सर अपनी ऑर्गैनिक खेती से जुड़ी वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं।